Rajasthan Assembly Election 2023: रक्षामंत्री बोले 20 साल में राहुलयान की न हुई लैंडिंग न हुई लॉन्चिंग, राजस्थान की ड्राइविंग सीट गलत हाथों में पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को रामदेवरा में भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्‍प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले वह सभा को संबोधित किए। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि चंद्रयान-3 की लांचिंग और लैंडिंग तो सफलतापूर्वक हो गई, लेकिन 20 साल से न तो राहुलयान की लांचिंग हो पाई है और न ही लैंडिंग हो पाई है।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजनाथ सिंह ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को भी घेरा। उन्‍होंने कहा कि सीएम गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, उसका क्लच कोई और दबा रहा है। एक्सीलरेटर और कोई दबा रहा है।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक पर है। यह हम नहीं बल्कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट कह रही है। राजस्थान में पेपर लीक हो रहे हैं। राजस्‍थान में 56 महीने में 10 लाख मुकदमे दर्ज हुए हैं। 2 लाख में से 31 हजार मामले दुष्कर्म के हैं। 7650 निर्दोष लोगों की हत्या राजस्थान में हुई है। राजस्थान जैसे हालात कहीं नहीं हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए 28 दल एक हुए। लेकिन इस घमंडिया गठबंधन की हालत नाम बड़े दर्शन छोटे जैसी है। इस गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के तमाम नेता चुप्पी साध रखे हैं। कोई कुछ नही बोल रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का ना कोई जन्म हैं और ना ही अंत है।

Rajasthan Assembly Election 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोला कहा कि इसमें शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत जैसे कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं?

Rajasthan Assembly Election 2023: वही, रक्षा मंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए 28 दल एक साथ आए हैं। इस गठबंधन के हालात ऐसे हैं कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। इन्हीं के गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस चुप है। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: सनातन धर्म का न कोई जन्म है, न अंत है। जिसमे उन्होंने ये सारी बाते कही और यह यात्रा जो 20 दिनों में 51 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और जोधपुर संभाग में आयोजित की जाएगी की जानकारी भी दी।

वसुंधरा बोलीं- यह गूंगे और बेहरो की सरकार है

Rajasthan Assembly Election 2023: वही, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की धाक पूरे विश्व में जमाई है। देश में गरीबी कम की हुई है। लोगों के जीवन में खुशियां वापस आई है। राम मंदिर का निर्माण करने का काम मोदी सरकार ने किया है। 2018 में कांग्रेस राजस्थान के लोगों को झांसा देकर सरकार में आई।

Rajasthan Assembly Election 2023: उंगलियों पर गिनकर 10 दिन में कर्जा माफ करने की बात कही, लेकिन किया नहीं। आज राजस्थान में कानून और सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही। रोज हत्या, गैंगवार, गैंगरेप, लूट की वारदात हो रही है। महिला अत्याचार में राजस्थान एक नंबर पर है। ये सरकार बहरी और गूंगी है।
इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।

वहीं, आगे केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों घेर लिया

Rajasthan Assembly Election 2023: उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हैं, तो कभी रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हैं, कभी राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करते हैं। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार जैसे लोगो को इन्होंने स्टार प्रचारक बनाया हुआ है।

Rajasthan Assembly Election 2023: वहीं, आगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- कांग्रेस लोगो में भ्रम फैलाती है कि बीजेपी आएगी तो आरक्षण समाप्त कर देगी। मेघवाल ने कहा कि भाजपा ने कभी भी आरक्षण समाप्त करने की बात नहीं कही है। वही, कांग्रेस नेता दूसरी बात कहते हैं कि भाजपा संविधान को खत्म कर देगी।

Rajasthan Assembly Election 2023: मेघवाल ने उन लोगो को जवाब देते हुए कहा कि ये वही नरेंद्र मोदी है जिसने पीएम बनने के बाद संविधान को नमन किया था। ये उस संविधान को खत्म करने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस के पास बस अब लोगो में भ्रम फैलने का काम रह गया है।

Written By- Vineet attri.

ये भी पढ़ें… 

Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ आज अपना खाता खोलने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
G 20 Summit: जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली से गुरुग्राम तक होंगे रूट डायवर्ट, 3 दिनों तक भारी वाहनों पर रहेगी रोक पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।