Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा को मिला राजस्थान का ताज, नड्डा के करीबी होने का मिला लाभ

Rajasthan New CM

Rajasthan New CM: बहुत लोगों को नहीं पता होगा कि भजनलाल ने पहला चुनाव भाजपा से बागी होकर लड़े थे। उस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हुई थी, दूसरा चुनाव जीते तो राजस्थान के CM बने भरतपुर के अटारी गांव में जन्मे भजनलाल शर्मा की पहचान मंगलवार शाम 4 बजे से पहले पहली बार जीते भाजपा विधायक की थी। विधायक दल की बैठक में जैसे ही उन्हें CM बनाए जाने की घोषणा हुई तो सब चौंक गए।

कौन है भजन लाल शर्मा?

Rajasthan New CM: भजन लाल शर्मा का जन्म राजस्थान भरतपुर में हुआ है। फिलहाल उनका रहना सहना जयपुर में है। 56 साल के भजनलाल शर्मा के पिता का नाम कृष्ण स्वरूप शर्मा है। भजन लाल शर्मा आरएसएस संगठन से जुड़े हुए है। भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और वह गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। भाजपा ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर से चुनाव लड़ाया था।

वर्तमान विधायक का टिकट काटकर मिला था भजनलाल को…

Rajasthan New CM: पार्टी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल को उम्मीदवार बनाया था। भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से हराया है। भजन लाल शर्मा चार बार प्रदेश के महामंत्री रहे हैं। दो बार गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। भाजपा की छात्र इकाई ABVP से भी उनका संबंध रहा हैं। प्रदेश के बड़ें ब्राह्मण नेताओं में इनका नाम शुमार है। ब्राह्मण वोट बैंक भाजपा का कैडर वोट माना जाता रहा है। यहीं कारण है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मणों का प्रदेश की राजनीति में कद बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

Rajasthan New CM: हरदेव जोशी के बाद वह दूसरा ब्राह्मण चेहरा राजस्थान का सीएम बना है। भजन लाल शर्मा के पास राजनीतिक विज्ञान में स्नाकोत्तर की डिग्री हासिल है, उन्होंने एमए पॉलिटिक्स से पढ़ाई की है। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से अपनी मास्टर डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें…

Rajasthan: भजनलाल शर्मा राजस्थान के होंगे नए सीएम, दीया कुमारी के साथ प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम
Rajasthan: भजनलाल शर्मा राजस्थान के होंगे नए सीएम, दीया कुमारी के साथ प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।