Richest And Poorest MLA: कौन सबसे अमीर विधायक और कौन गरीब, यहां देखें पूरी लिस्ट

Richest And Poorest MLA

Richest And Poorest MLA: हाल ही में ऐसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन व़ॉच की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें देश के सबसे गरीब और अमीर विधायकों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार देश के टॉप तीन अमीर विधायक कर्नाटक राज्य के हैं। इनके पास औसतन 64,3 करोड़ रुपये की दौलत है।

देश के 20 अरबपति विधायकों में 12 कर्नाटक के

Richest And Poorest MLA: वहीं, पश्चिम बंगाल के एक विधायक बेहद गरीब हैं। आंकड़ो के अनुसार उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 1 हजार 700 रुपये हैं। देश के सबसे अमीर विधायकों में कर्नाटक ने पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने देशभर के चार हजार से ज्यादा विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट दी है।

Richest And Poorest MLA: इस रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के 20 अरबपति विधायकों में 12 इस बार कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीते हैं।

देश के सबसे अमीर विधायक

Richest And Poorest MLA: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके साथ ही हैरान कर देने वाली बात यह है कि देश के 20 सबसे अमीर विधायकों में से 12 कर्नाटक से हैं।

Richest And Poorest MLA: कमाल की बात ये है कि डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक तो हैं ही, उनके बाद नंबर दो और नंबर तीन पर भी कर्नाटक के ही एमएलए हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। मसलन, देश के दूसरे सबसे अमीर विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं, जो गौरीबिदनूर से निर्दलीय चुनाव जीते हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है और सिर्फ 5 करोड़ रुपए की देनदारी है।

देश के सबसे गरीब विधायक

Richest And Poorest MLA: पश्चिम बंगाल के इंदस सीट से विधायक निर्मल कुमार धारा देश के सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 1700 रुपये है। वहीं, दूसरे स्थान पर ओडिशा रायगढ़ से निर्दलीय विधायक मकरंद मुडुली का नाम है। मुडुली की कुल संपत्ति सिर्फ 15 हजार रुपये है।

Richest And Poorest MLA: तीसरे स्थान पर पंजाब के फजिल्का से नरेंद्र पाल सिंह सौना का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 18 हजार 370 रुपये हैं। इसके बाद 24 हजार 409 रुपये के साथ पंजाब संगरूर से नरेंद्र कुमार भरज चौथे स्थान पर हैं। वहीं, पांचवे स्थान पर झारखंड जुगलसलाई विधायक कालिंदी है। इनकी कुल संपत्ति सिर्फ 30 हजार रुपये हैं।

कौन है सबसे गरीब विधायक निर्मल

Richest And Poorest MLA: पश्चिम बंगाल के इंदस सीट से विधायक निर्मल कुमार अभी 39 साल के हैं। वह नेताओं की भीड़ में तो शामिल हैं, लेकिन आर्थिक रुप से सबसे पीछ हैं। निर्मल 2021 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधान सभा चुनाव में उतरे थे। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की गढ़ इंदस सीट से टीएमसी उम्मीदवार रुनु मेते को हराया था।

Richest And Poorest MLA: निर्मल कुमार धारा ने साल 2009 में वर्धमान विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट किया था। निर्मल बेहद सीधे नजर आते हैं, उन पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, उनकी किसी से लेनदारियां भी नहीं है। इसके अलावा निर्मल धारा एक विधायक होने के साथ पेशे के तौर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं।

भारत के अमीर विधायक

डीके शिवकुमार (Congress): कनकपुरा, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,413 करोड़।

केएच पुट्टस्वामी गौड़ा : गौरीबिदानूर, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,267 करोड़।

प्रियकृष्णा (Congress): गोविंदराजनगर, कर्नाटक, कुल संपत्ति 1,156 करोड़

एन चंद्रबाबू नायडू (TDP) कुप्पम, आंध्र प्रदेश, इनकी कुल संपत्ति 668 करोड़ है।

जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (BJP): मनसा, गुजरात, कुल संपत्ति 661 करोड़।

सुरेशा बीएस (Congress): हेब्बाल, कर्नाटक, कुल संपत्ति 648 करोड़।

वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YSRCP): पुलिवेंदला,

आंध्र प्रदेश, कुल संपत्ति 510 करोड़।

पराग शाह (BJP): घाटकोपर पूर्व,

महाराष्ट्र, कुल संपत्ति 500 करोड़।

टी.एस. बाबा (Congress): अंबिकापुर,

छत्तीसगढ़, कुल संपत्ति 500 करोड़।

भारत के गरीब विधायक

निर्मल कुमार धारा जो भाजपा से संबंध रखते हैं और पश्चिम बंगाल से विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 1,700 की है।
मकरंदा मुदुली (IND): रायगडा, ओडिशा, कुल संपत्ति 15,000 की है।

नरिंदर पाल सिंह सावना (AAP): फाजिल्का, पंजाब, कुल संपत्ति 18,370 है।

नरिंदर कौर भारज (AAP): संगरूर, पंजाब, कुल संपत्ति 24,409 है।

मंगल कालिंदी (JMM): जुगसलाई, झारखंड, कुल संपत्ति 30,000 की है।

पुंडरीकाक्ष्य साहा (TMC): नबद्वीप, पश्चिम बंगाल, कुल संपत्ति 30,423।

राम कुमार यादव (Congress): चंद्रपुर, छत्तीसगढ़, कुल संपत्ति 30,464।

अनिल कुमार अनिल प्रधान (SP): चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, कुल संपत्ति 30,496।

राम दांगोरे (BJP): पंधाना, मध्य प्रदेश, कुल संपत्ति 50,749 है।

विनोद भिवा निकोले (CPI (M)): दहानू , महाराष्ट्र 2019; कुल संपत्ति 51,082 है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़े…

Monsoon Session: मणिपुर मामले पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा 24 जुलाई तक के लिए स्थगित
Seema Sachin Love Story: सीमा हैदर के पास मिले 5 पासपोर्ट,बलोच की रिंद जनजाति से है नाता

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'