Sakshi Malik Retirement: ऑलंपिक मैडलिस्ट पहलवानों साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया के साथ कई अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों का WFI अध्यक्ष बृजभूषण के साथ विवाद चल रहा था जिसकी वजह से बृज भूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद तय हो गया था कि WFI का अध्यक्ष जल्द ही चुना जाएगा। आज गुरूवार 21 दिसंबर को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। अब खबर ये आ रही है कि अंतर्राष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के विरोधस्वरूप कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया।
पहलवान साक्षी मलिक: हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए…
#WATCH दिल्ली: पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं…” pic.twitter.com/7cuGRWUXbM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2023
पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह: देश के पहलवानों को दिया जीत का श्रेय
Sakshi Malik Retirement: WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और WFI के सचिव को देना चाहता हूं…मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।’
#WATCH WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और WFI के सचिव को देना चाहता हूं…मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।’ pic.twitter.com/l16nrhnf9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2023
क्या था विवाद?
बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के एक दो नहीं बल्कि 10 मामलों का जिक्र FIR मे किया गया था। इसमें बृजभूषण के खिलाफ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने के साथ ही बेड टच का भी आरोप लगाया गया है। महिला खिलाड़ियों ने FIR में कहा था कि बृजभूषण ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की थी।
FIR के दौरान शिकायत में महिला पहलवानों के गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है। आपको बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवायी थी।
बृजभूषण शरण सिंह: मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?
महिला पहलवानों के द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोपों पर WFI पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा था कि “पहले ये कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया। फिर कहने लगे 1000 बच्चों का हुआ। मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?”
ये भी पढ़ें…