Sonia Gandhi Met Woman Farmers: महिला किसान ने सोनिया गांधी से ऐसा क्या कहा कि शर्म के मारे हो गए लाल राहुल

Sonia Gandhi Met Woman Farmer

Sonia Gandhi Met Woman Farmers: हरियाणा के सोनीपत से आज 29 जुलाई को कुछ महिला किसानों का दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंची। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। महिला किसाने के साथ हंसी-ठिठोली भी हुए इस बीच एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कुछ ऐसा कहा कि राहुल गांधी शार्म के मारे लाल हो गए। आपको बता दें कि महिला किसान ने सोनिया गांधी से गुहार लगाते हुए कहा कि “अब राहुल बाबा का शादी करवा दो, इस पर सोनिया गांधी ने हाजिर जबावी का परिचय देते हुए कहा कि “पहले आप लड़की तो ढ़ूंढ दो” इतना कहना ही था कि वहीं मौजूद सब लोग ठहाके लगाने लगे। राहुल गांधी भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी मुस्कराते हुए कहा कि “आप चिंता न करें जल्द ही शादी हो जाएगी।”

महिला किसान के साथ सोनिया गांधी ने किया डांस

Sonia Gandhi Met Woman Farmers: इस हंसी ठिठोली के बीच सोनीपत से आए महिला किसानों के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उनके साथ लंच भी किया। इस बीच सोनीपत से आए महिला किसान काफी खुश नजर आयी। उनको ऐसा लगा कि मानो उनका वर्षों पुरान सपना आज सच हो गया। एक महिला किसान ने सोनिया गांधी का हाथ भी पकड़ा और उनके साथ डांस भी किया।

 राहुल ने सोनीपत दौरे के दौरान महिला किसानों को दिया था न्योता

Sonia Gandhi Met Woman Farmers: आपको बता दें कि राहुल गांधी इसी महीने की शुरुआत में धान की रोपाई के समय सोनीपत के एक गांव में पहुंचे थे और वहां किसानों के साथ रोपाई में भी हिस्सा भी लिया था। इस दौरान राहुल गांधी से मिलने बहुत सारी महिलाएं भी आई थीं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी से महिलाओं ने दिल्ली में उनके घर आने की इच्छा जतायी थी तब राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली 10 जनपथ आने का निमंत्रण दिया था ।

 राहुल गांधी: हमसे मिलकर आपको क्या अच्छा लगा?

Sonia Gandhi Met Woman Farmers: महिला किसानों का समूह जब सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा तो राहुल गांधी ने सबसे हालचाल के बाद पूछा सबसे अच्छा क्या लगा। इस पर एक महिला ने कहा कि “हमारे लिए आपका प्यार सबसे अच्छा लगा. इस दौरान महिलाओं के साथ उनके घरों के बच्चे भी थे. महिलाएं अपने साथ देशी घी और लस्सी के साथ घर से स्पेशल खाना भी लाई थीं।”

प्रियंका ने बतायामां क्या बनाती थीं खाना

Sonia Gandhi Met Woman Farmers: एक महिला ने प्रियंका गांधी से पूछा कि सोनिया जी बचपन में आप लोगों के लिए क्या खाना बनाती थीं? इस पर प्रियंका ने बताया कि कश्मीरी ब्राह्मणों में प्याज और लहसुन नहीं डालते हैंइसको कसून कहते हैं। दही को सरसों के तेल में डालकर उसे गरम करते हैं और सारा मसाला उसी में डालते हैं। खीर बनाती थीं और मां ने सारा खाना बनाना सीखा है।

ये भी पढ़ें…

Manipur Violence: मणिपुर दौरे के लिए पहुंचे विपक्षी नेता, हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Jaipur News: पाकिस्तानी दोस्त से मिलने जा रही थी नाबालिक, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।