सुखपाल सिंह खैरा: कांग्रेस नेता खैरा को ड्रग केस में किया गया गिरफ्तार, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मान सरकार पर लगाया बदले की कार्यवाही की आरोप

सुखपाल सिंह खैरा

सुखपाल सिंह खैरा: पंजाब के युवाओं का आलम ये है कि ज्यादत्तर युवा ड्रग्स के चपेट में हैं। पंजाब में ड्रग्स का खुलेआम करोबार होता है। लेकिन पंजाब पुलिस ने अब ड्रग मफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और इसी क्रम में आज सुबह गुरूवार 28 सितंबर को पंजाब के जलालाबाद से कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 2015 के एक मामले में गिरफ्तार किया।इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मान सरकार पर बदले की कार्यवाही की आरोप लगया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग: मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की मान सरकार की चाल

सुखपाल सिंह खैरा: वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को लेकर कहा कि “पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है और मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की AAP पंजाब सरकार की चाल है।”

AAP सांसद सुशील गुप्ता : पहले की सरकारों से उन्हें मिल रहा था संरक्षण

सुखपाल सिंह खैरा: AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 2015 के एक मामले में गिरफ्तारी को लेकर   कहा कि “कानून अपना रास्ता लेगा। सर्वविदित है कि सुखपाल खैरा जी नशे के कारोबार में लिप्त थे पहले की सरकारों से उन्हें संरक्षण मिलता रहा। अब उचित न्यायिक जांच होगी।”

ये भी पढ़ें…
PM Modi: पीएम मोदी ने किया देव साहब को याद, ट्वीट कर लिखा- “आप सदाबहार आइकन हैं”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।