Women Reservation Bill: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पुरानी संसद से नई संसद में जाएंगे सांसद, महिला आरक्षण बिल होगा पेश

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद आज के संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए।जिसके बाद आज ही गणेश चतुर्थी को पावन अवसर पर पुरानी संसद से नई संसद में प्रवेश करेंगे। नई संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश होगा। महिला बिल को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राममेघवाल पेश करेंगे।

 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य: महिला बिल का पूरा श्रेय भाजपा को दिया

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर उत्तर प्रदेश मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा, “इस बिल के आने से जो महिलाएं किसी कारणवश राजनीति में नहीं आ रही थीं वे अब आ सकेंगीकांग्रेस ने इतने साल सरकार चलाई तब उनको इस बारे में याद नहीं आई? सिर्फ उनके परिवार की महिलाएं ही आगे क्यों बढ़ रही थीं? क्या देश में और महिलाएं नहीं हैं? इसका पूरा श्रेय भाजपा को जाता है।

 

 

सांसद अनिल देसाई: महिला आरक्षण की वजह से लोकतंत्र होगा और मजबूत

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद अनिल देसाई ने कहा किकई दशकों से इसकी मांग थीमहिला आरक्षण की मांग काफी समय से थी और कई सत्ताधीशों ने इसका प्रयास किया। कैबिनेट से इसको मंजूरी मिली है और आज या कल यह बिल पेश होगा। यह लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अच्छा कदम रहेगा।

Women Reservation Bill: क्या है महिला आरक्षण बिल?

Women Reservation Bill: देश के संविधान का 108वां संशोधन विधेयक राज्य विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए सीटों की कुल संख्या का एक तिहाई (33%) आरक्षित करने का प्रावधान देता है। इस विधेयक में 33% कोटा के अंदर एससी, एसटी और एंग्लोइंडियन के लिए उपआरक्षण का भी प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें

AIADMK-BJP: तमिलनाडु में बीजेपी से अलग हुई AIADMK, गठबंधन टूटने की ये बड़ी वजह पढ़िए पूरी रिपोर्ट

New Parliament: नेहरू से वाजपेयी तक और पत्रकारों से कर्मचारियों तक, पुरानी संसद में कार्यवाही का अंतिम दिन पीएम मोदी ने किया याद

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।