World Cup 2023: World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया 18 सदस्यीय शुरुआती टीम का ऐलान, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

World Cup 2023

World Cup 2023: भारत में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को चार साल में एक बार होने वाले इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। वहीं वर्ल्ड कप से दो महीने पहले अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कप्तानी पैट कमिंस को सौंपी गई है।

World Cup 2023: आपको बता दें कि आगामी ICC Cricket World Cup 2023 भारत में 5 अक्टूबर से खेला जाना हैं जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। एक तरफ जहां सभी टीमें अपने-अपने टीम कॉम्बिनेशन फाइनल करने में लगी हुई हैं वहीं आईसीसी भारत में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियों की जांच में व्यस्त हैं।

World Cup 2023: इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 7 अगस्त को 18-सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें से मेगा इवेंट के लिए स्क्वॉड चुना जाएगा। आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित 18-सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पांच मैचों की ODI सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

World Cup 2023: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा की। अक्टूबर 2023 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया इसी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए भी तैयार है। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

World Cup 2023: यह ऑस्ट्रेलिया की फाइनल टीम नहीं है और इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की गैरमौजूदगी के कारण हुई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने अनकैप्ड ऑलराउंडर तनवीर संघा और ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को मौका देकर भी बोर्ड ने फैंस को हैरान किया है

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी अपने अभियान का आगाज

World Cup 2023: बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ होगा। ये मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना है। इसके बाद 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

ऑस्ट्रेलिया vs भारत- 8 अक्टूबर, चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका- 13 अक्टूबर, लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर 2-16 अक्टूबर,लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान- 20 अक्टूबर, बेंगलुरु

ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर 1- 25 अक्टूबर, दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड- 28 अक्टूबर,धर्मशाला

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड- 4 नवंबर,अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान- 7 नवंबर, मुंबई

ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश-12 नवंबर, पुणे

 

वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

World Cup 2023: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम ।

Written By-Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Azadi Ka Amrit Mahotsav: पीएम मोदी के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान,दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनेगा ‘अमृत वन’, जानिए क्या है अभियान

Sarfaraz Khan Marriage: कश्मीर की रोमाना के प्यार में पड़ा ये क्रिकेटर, गुपचुप तरीके से किया निकाह

 

By खबर इंडिया स्टाफ