World Wished India on Independence Day: भारत को दुनियाभर से मिली बंधाई,रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बताया भारत को अपना दोस्त ,मैक्रों ने हिंदी में किया ट्वीट

World Wished India on Independence Day

World Wished India on Independence Day: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि भारत विश्व समुदाय से अर्जित सम्मान का आनंद लेते हुए आज अंतरराष्ट्रीय मामलों में रचनात्मक भूमिका निभा रहा है।

World Wished India on Independence Day: विश्व के अन्य नेताओं ने भी पुतिन की तरह भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री  मोदी को भेजे संदेश में कहा है कि भारत को स्वतंत्रता दिवस पर हृदय से बधाई।

क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

World Wished India on Independence Day: उन्होंने कहा, आपके देश ने वैश्विक रूप से आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, सामाजिक व अन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। हम भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।

World Wished India on Independence Day: मुझे विश्वास है कि संयुक्त प्रयासों से हम सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे के सामयिक मुद्दों को हल करने में रचनात्मक साझेदारी को और बढ़ाएंगे। निस्संदेह, यह हमारे मित्र देशों के मूल हितों को पूरा करता है और दुनिया की सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में किया ट्वीट,

World Wished India on Independence Day: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।मैक्रों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के वीडियो के साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ट्वीट किया, ‘एक महीने पहले पेरिस में ‘मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और मैंने भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक नई इंडो-फ़्रेंच महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की हैं’. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘भारत हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है’।

अमेरिका-भारत संबंध पहले से कहीं अधिक गहरे हुए’

World Wished India on Independence Day: इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका की ओर से भारत के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, अमेरिका और भारत ने एक मजबूत बॉन्ड बनाया है, जो दोनों देशों के काम करने के साथ और भी करीब आता जा रहा है। एक ऐसी दुनिया के लिए जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली हो।

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी बधाई दी है

World Wished India on Independence Day: पीएमओ नेपाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए संदेश में उन्होंने कहा, “भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत की मैत्रीपूर्ण जनता को निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

मॉरीशस के प्पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने दी बंधाई

World Wished India on Independence Day: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भारत को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने के लिए मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत ने विश्व को अपने लोगों की साधन संपन्नता प्रदर्शित की है, जिसका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मॉरीशस हमारे बीच भाई जैसे संबंधों पर गर्व करता है।’’ वही,भूटान के प्रधानमंत्री नवाज लोटे शेरिंग ने कहा कि वह आज भारत की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाने में शामिल भारत के अपने दोस्तों के साथ हैं।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें.. 

Delhi: सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव वहीं आप का पलटवार “महागठबंधन में रहना समय की बर्बादी”

Lok Sabha Election: एनडीए में कब शामिल होगी टीडीपी?चंद्रबाबू नायडू का बयान,किसे बताया प्राथमिकता

 

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।