Madhya Pradesh: पुराना विवाद खूनी रंजिश में तब्दील, 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

हिंसा के दौरान मौजूद लोग

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई 6 लोगों की दर्दनाक मौतों ने दहलाकर रख दिया है। मामला मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।

क्या है इन दर्दनाक मौतों के पीछे की कहानी?

मुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।

Madhya Pradesh: गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

वह 6 लोग जिनकी मौत हुई

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

10 वर्ष पुराना है विवाद

Madhya Pradesh: लेपा गांव के गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार वालों पर धीर सिंह तोमर के परिवार के दो लोगों को मारने का आरोप है। इसी मामले में केस चल रहा है। गजेंद्र सिंह ने 6 लाख रुपए मुआवजा भी दे दिया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी धीर सिंह के परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लिया। गजेंद्र सिंह का परिवार इनके डर से मुरैना में रहता था।

खूनी हिंसा की कहानी पीड़ित की जुबानी

गजेंद्र सिंह तोमर के बेटे राकेश सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हमारा परिवार मुरैना से गांव पहुंचा। धीर सिंह का परिवार छप्पर पर बैठा हुआ था। हमारी गाड़ी रुकते ही सभी लोग दौड़कर आए और लाठियों और बंदूक से हमला कर दिया। इस बीच गोलियां चलाना शुरू कर दीं। हमारे तरफ के 6 लोगों को गोली लगी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो में जो गोलियां चला रहा है, उसका नाम अजीत है। इसके साथ ही मोनू, बलराम, गौरव सिंह ने भी फायरिंग की है।

गोलीबारी में उजड़ गया परिवार

इस गोलीबारी में कुसुमा तोमर ने अपने पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर 2013 में परिवार के अन्य लोगों से विवाद हुआ था। हमारा उससे कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद भी हमारे परिवार के सदस्यों के नाम लिखा दिए। जेल में राजीनामा हुआ।

Madhya Pradesh: हमने आरोपियों को 6 लाख रुपए हर्जाने के तौर पर दिए थे। हमारा मकान भी उन्होंने अपने नाम पर लिखा लिया। हम आज ही गाड़ी से आए थे। सुबह दूसरे के घर पर उतरे। उनका घर दूसरी ओर है। हमारे उतरने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उनके लड़के गोली चलाने लगे। गोलीबारी के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं आई।

ये भी पढ़ें..

Agra: चुन्नी की परफ्यूम ने मचाया बवाल, दूल्हा को कंधे पर रख ले भागे बाराती

SCO Meeting: भारत आये बिलावल भुट्टो से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने दूर से ही जोड़ लिए हाथ

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।