Up News: देश में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। जहां नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम प्रसंग में फंसाना फिर शादी कर लेना बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाना। ऐसा ही मामला आदित्यनाथ योगी के राज्य उत्तर प्रदेश से आया है, जहां एक हिंदू लड़की को दीपक बनकर शहजाद ने अपने प्रेम जाल में फंसाया है। और अब हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मामला उत्तर प्रदेश के जिला औरैया का है। जहां हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाली एक महिला से मुस्लिम शहजाद ने दीपक बन करके पहले शादी रचाई और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। फिलहाल, पुलिस तक मामला पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, सपना प्रजापति नाम की महिला झांसी की रहने वाली है। जो छोटा–मोटा काम करके अपना गुजारा किया करती थी।
Up News: झांसी में ही औरैया का रहने वाला एक शख्स उसे मिला, जिसने अपने आप को दीपक बताया। दोनों के बीच में रिश्ते बन गए और फिर यह लोग जिंदगी बसर करने लगे। सपना की बात को अगर माना जाए तो दीपक उर्फ शाहजाद ने उसकी काफी रकम आदि गायब कर दी है। शादीशुदा मुस्लिम लड़के ने चालबाजी करके हिंदू लड़की के साथ प्रेम विवाह कर लिया।
पहले धर्म परिवर्तन करो, तभी स्वीकारेंगे
दस साल पत्नी की तरह रखने के बाद वह अपनी पहली पत्नी के पास चला आया। जब हिन्दू युवती युवक के घर पहुंची तो उसे मारा पीटा गया।महिला ने बताया कि वह लोग कह रहे हैं कि धर्म परिवर्तन करो, तभी स्वीकार करेंगे। पीड़िता ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी है। झांसी के शिवाजी नगर निवासी सपना प्रजापति ने बताया कि उसने औरैया निवासी शहजाद राइन से दस साल पहले प्रेम विवाह किया था।
शहजाद शादीशुदा है, यह उसे पता नहीं था। दस साल वह उसके साथ पत्नी बनकर रही। शहजाद ने उसके जेवर आदि भी धंधा शुरू करने को सुनार के यहां गिरवी रख दिए। वह औरैया आता जाता था लेकिन वापस आ जाता था, लेकिन छह माह से वह गया तो वापिस नहीं आया। ना ही उसका फोन लग रहा।
Up News: आगे सपना ने बताया, कि वह तलाश करती हुई आई तो पता चला कि शहजाद औरैया में एसपी आवास स्थिति कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। जब वह घर गई तो शहजाद छिप गया और उसकी पत्नी व अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उन लोगों का कहना है, कि धर्म परिवर्तन करो, तभी स्वीकार करेंगे। पीड़िता ने बताया कि वह अब बहुत परेशान है। पीड़िता ने कोतवाली को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।