Ayodhya: योगी का ऐलान, अयोध्या में दिखेगी त्रेतायुग की झलक, रामलला विराजमान होने के दौरान 21 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी

आदित्यनाथ योगी

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं वाली नगरी अयोध्या में हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाएं इन दिनों परवान चढ़ रही हैं। इनकी मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर धर्म नगरी अयोध्या पहुंचे और अयोध्या में चल रही विकास की योजनाओं पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या वासियों को एक बड़ी खुशखबरी दे डाली है। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अयोध्या वासियों से अपील करते हुए कहा कि हमारे राम अपने महल में विराजमान होने जा रहे हैं।

इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होना चाहिए। जनपद के हर घर में दीप जलने चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी से इस की तैयारी करनी होगी तब आराध्य के अपने महल में विराजमान होने का उत्सव हम दीपोत्सव में मना पाएंगे।

21 लाख दीये जला ने का लक्ष्य

बता दें कि 2022 में अयोध्या में दीपोत्सव के समय 15 लाख 76 हजार से ज्यादा दीपक जलाए गए थे। मुख्यमंत्री ने जाते-जाते इस बार 21 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य अयोध्या वासियों को दिया है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि अयोध्या जनपद के हर घर में हर, मठ-मंदिर में दीपोत्सव के मौके पर दीपक जलाए जाएं। राम नगरी में दीप जलाने का रिकॉर्ड 2022 में बना जरूर था।

Ayodhya: लेकिन महाकाल की नगरी उज्जैन ने फरवरी माह में दीपोत्सव का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उज्जैन में 18 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए थे। एक बार फिर अयोध्या अपने रिकॉर्ड को स्थापित करने का प्रयास करेगी। 21 लाख दीपक जलाकर भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले त्रेता के दीपावली की झलक भी पेश करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या वासियों से कहा कि एक नई अयोध्या बनने जा रही है। चारों तरफ से लोग अयोध्या के साथ जुड़ना चाह रहे हैं।

पौराणिक स्थलों पर जलायें दीये

Ayodhya: इस दीपोत्सव पर 21 लाख दीप से राम की नगरी जगमग होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या वासियों से अपील की कि हर घर में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होना चाहिए। अयोध्या के सभी पौराणिक स्थलों पर दीप जलाए जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या वासियों से कहा कि अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दो, अगले वर्ष हमारे राम अपने भव्य घर में विराजमान होंगे।

ये भी पढ़ें..

Bihar: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई प्यार की कहानी, 250 रुपये में करा दी शादी

Ajmer 92: पहले सेक्स कांड की सच्चाई को लिखने वाले पत्रकार को अस्पताल में गोलियों से भूना, अब फिल्म का कर रहे विरोध

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।