Aditya L-1: अंतरिक्ष में जाने के बाद आदित्य एल1 ने शुरु किया प्रयोग, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Aditya L-1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी ISRO की ओर से लगातार अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने हाल में सूर्ययान मिशन यानि आदित्य एल-1 को लॉन्च किया है। आदित्य एल-1 का मकसद सूर्य से जुड़े रहस्यों को खोजना है। इसकी लॉन्चिंग के बाद मिशन को लेकर अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं जिन्हें इसरो खुद लोगों से शेयर भी कर रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल आदित्य एल-1 ने एक बड़ी खुशखबरी भेजी है। इस यान ने अपना पहला वैज्ञानिक प्रयोग शुरू कर दिया हैं।

Aditya L-1: आदित्य एल-1 ने अपना साइंटिस्ट प्रोग्राम स्टार्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम के शुरू होने से सूर्य का अध्ययन करने में काफी मदद मिलेगी। धरती से सूर्य के व्यवहार के बारे में जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकेंगी।

दो सितंबर को आदित्य एल 1 हुआ था लॉन्च 

Aditya L-1: ISRO ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से 2 सितंबर को आदित्य एल1 लॉन्च किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ये भारत ने अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च किया था। चंद्रयान 3 की तरह ही आदित्य एल1 पृथ्वी के मैन्यूवर्स करने के बाद सूर्य की तरफ़ आगे बढ़ेगा।

यह हमे सूर्य के बारे में जानकारी देगा। आदित्य एल1 मिशन में VELC (Visible Emission Line Coronagraph) नामक एक एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट लगाया गया है। इसे सूर्य कि इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी के लिए लगाया गया है, सोलर साइंस को लेकर हमारी समझ को हमेशा के लिए बदल देगा ये इंस्ट्रूमेंट। VELC सूर्य के कोरोना (Corona) पर फ़ोकस करेगा, ये लेयर सूर्य से 2100 किलोमीटर ऊपर शुरू होता है, जिसका तापमान 500,000 डिग्री सेल्शियस तक जा सकता है।

VELC का लक्ष्य है कोरोनल मास इजेकशन्स S(Coronal Mass Ejections or CMEs) के ओरिजन का पता लगाना। आदित्य एल1 को सूर्य के पास पहुंचने में तकरीबन चार महीने या 125 दिन लगेंगे। 3 जनवरी 2024 को ये सफ़र पूरा होने का अनुमान हैं।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

American News: रेनो शहर में आसमान में दो विमान टकराने से पायलट की मौत, कई किलोमीटर में फैला मालवा
Sonia Gandhi: तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं के लगे अजीबों-गरीब पोस्टर, सोनिया गांधी को बताया ‘भारत माता’ का रूप

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।