Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 2 नवंबर को ईडी के सामने होगी पेशी

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के 5 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी की खुशखबरी साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। शराब घोटाले में ईडी समन के बाद पहली बार समाने आए केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में 15 साल तक बीजेपी का शासन था और तब सिर्फ भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होना है।

Arvind Kejriwal: उन्होंने इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज आप लोगों को खुशखबरी देने आया हूं। कल एमसीडी की बैठक में मंजूरी दे दी गई है कि करीब 5 हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। जनवरी में हमारी सरकार बनी थी तब से 6494 कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal: कच्चे कर्मचारियों का मतलब जिनके नौकरी का कुछ नहीं पता। आज बुलाते हैं कल नहीं, महीने में 15 दिन बुलाएंगे या 20 दिन नहीं पता। छुट्टियों का नहीं पता, पूरा वेतन नहीं मिलता। सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर एमसीडी में भ्रष्टाचार और सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि 15 साल से बीजेपी की सरकार थी एमसीडी में जिसने सफाई कर्मचारियों के शोषण में कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार की खबरें ही आती थीं। इतना भ्रष्टाचार होता था कि यह सुनने में आता था कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। हड़ताल करते थे सड़कों पर। काफी मशक्कत करने के बाद अब सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने लगा है। सफाई कर्मचारियों के पक्के होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

केंद्र का मकसद है AAP को खत्म किया जाए- सौरभ भारद्वाज

Arvind Kejriwal: वहीं ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है। इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह से आप को खत्म किया जाए। सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने और AAP को खत्म करने के लिए झूठा मामला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

भाजपा का केजरीवाल पर वार

Arvind Kejriwal: वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता भी इस मामले में आप पर हमलावर हैं। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है। जब से यह शराब नीति का घोटाला आया था। हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस पूरे घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं।

आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और 338 करोड़ रुपए के घोटाले की पुष्टि की। तो अरविंद केजरीवाल को बताना होगा कि उन्होंने 338 करोड़ रुपए कहां खर्च किए हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति पाना चाहती है।

सीबीआई कर चुकी है अरविंद केजरीवाल से पूछताछ

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति केस में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संजय सिंह भी इस मामले में अरेस्ट किए गए हैं। इस साल अप्रैल महीना में अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब ईडी ने समन किया है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 9 मार्च को उन्हें तिहाड़ जेल में ही ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए जाने से पहले सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होने के साथ ही दिल्ली सरकार में आबकारी विभाग के मंत्री भी थे। उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति बनाई और लागू किया। नई आबकारी नीति लागू होने के बाद आरोप लगे कि आप सरकार द्वारा अपने चहेते शराब कारोबारियों को गलत तरीके से लाइसेंस दिए गए।

इसके बदले में रिश्वत ली गई। मामले के तूल पकड़ने पर आप सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया था और पुरानी नीति लागू कर दी थी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई को पत्र लिखकर शराब घोटाले की जांच करने को कहा था। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की।

शराब घोटाले में हुई मनी लॉन्डिंग की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। दिल्ली आबकारी केस में दर्जनों गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और सैकड़ों ठिकानों पर सीबीआई व ईडी रेड भी कर चुकी है। हालांकि अभी आप नेताओं की गिरफ्तारियां गवाह बने दिनेश अरोड़ा के बयान के आधार पर हो रहे हैं।

Written By: Swati Singh 

ये भी पढ़ें..

New Delhi: दिल्ली एनसीआर में आज से डीजल बस की एंट्री बंद, क्लीन फ्यूल बस को मिलेगी एंट्री पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Maratha Reservation: महाराष्ट्र में आंदोलन के चलते लगा कर्फ्यू , कई जिलो में हालात गंभीर; इंटरनेट सेवाएं बंद

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।