Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की न्यू टीम से ललन सिंह का गिरा विकेट, केसी त्यागी सबसे पॉवरफुल

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को अपना राजनीतिक सलाहकार बनाया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ललन सिंह की हुई छुट्टी

Bihar Politics: ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते राष्ट्रीय टीम में रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को किसी पद पर जगह नहीं मिली है। ललन सिंह के रहते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मंगनी लाल मंडल को इस पद से नीतीश ने हटाया दिया है।

उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ललन सिंह की टीम में राष्ट्रीय महासचिव रहे हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं, पुरानी टीम में सांसद संतोष कुशवाहा, गिरधारी यादव, चंदेश्वर चंद्रवंशी थे। अब इन लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में जगह नहीं मिली है।

केसी त्यागी को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar Politics: वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी को राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ–साथ सीएम नीतीश का राजनीतिक सलाहकार भी बनाया गया है। सांसद आलोक कुमार सुमन को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा मंगनी लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजीनियर सुनील कुमार और रामसेवक सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

सीएम नीतीश ने बनाए 11 महासचिव

Bihar Politics: राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय संजय कुमार और मोहम्मद निसार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है। ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं। पहले के मुकाबले इस बार टीम छोटी है। जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है।

ललन सिंह ने दिया था इस्तीफा

Bihar Politics: आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। दरअसल पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे एक्टिव थे। उन्होंने करीब एक दर्जन मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात भी की थी। इन नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की गई और उसके बाद बदलाव की तैयारी शुरू की गई थी।

आपको बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत में ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मनमुटाव की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार और ललन सिंह 48 साल से साथ है।

हम सब लोगों के साथ ड्राइविंग सीट पर सीएम नीतीश कुमार ही बैठें जदयू एकजुट है और एकजुट रहेगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह कहा था कि ललन सिंह की लालू यादव के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण नीतीश कुमार नाराज हैं और इसलिए उन्हें जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Ram Mandir Pran Pratishta: जब राम बुलाएंगे, तब परिवार के साथ दर्शन करने जाऊंगी- डिंपल यादव
Haryana: विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, अशोक तंवर बीजेपी में हुए शामिल

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।