Gold-Silver Rate: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन आज होली से पहले सोने और चांदी की चीजों की खरीददारी करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। मानों आज सोने के दाम सातवें आसमान से नीचे आ गए हो। जी हां, आज यानी 13 मार्च 2024 को 24 कैरेट सोने के मूल्य में 420 रूपये की गिरावट हुई है। जिसके बाद सोने का भाव 66 हजार रूपये से नीचे आ गया है। जबकि चांदी के भाव में भी 900 रूपये की भारी गिरावट हुई है। आइए विस्तार से लेटेस्ट प्राइस जानते हैं।
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 999 प्यूरिटी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 65,840 रूपये है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य 60,350 रूपये दर्ज है। जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य गोल्ड 310 रूपये की गिरावट के बाद 49,380 रुपये हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 75,200 रूपये बनी हुई है। आपको बता दें कि आज चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले 900 रूपये की गिरावट दर्ज हुई है। बीते दिन चांदी का मूल्य 76,100 रुपये था।
Gold-Silver Rate: भारत के चार बड़े शहरों में सोने और चांदी का रेट
1. मुंबई में सोने की कीमत 65,840 रूपये/10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 75,200 रूपये/1 किलो दर्ज की गई है।
2. चेन्नई में सोने की कीमत 66650 रूपये/10 ग्राम तथा चांदी की कीमत 78500 रूपये/1 किलो दर्ज की गई है।
3. देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमत 65990 रूपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 75200 रूपये/1 किलो दर्ज की गई है।
4. कोलकाता में भी सोने के दाम 65840 रूपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 75200 रूपये/1 किलो दर्ज की गई है।
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को भाव जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। सोने या चांदी का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..