नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण कर बने हरियाणा के नए सीएम, अब राज्य में सैनी सरकार

Naib Singh Saini

Naib Singh Saini: हरियाणा में हुए शपथ समारोह में शाम 5:30 बजे नायब सैनी ने मुखयमंत्री पद की शपथ ली है और अब वे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री है। वहीं  हरियाणा में 9 साल से ज्यादा वक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया जा सकता है, जो हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा के सांसद भी हैं। उनके अलावा एक और पंजाबी नेता संजय भाटिया के नाम की भी चर्चा है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नए सीएम नायब सिंह सैनी बनेंगे। यही नहीं मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

नायब सिंह सैनी के बारे में 

नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे।

वर्ष 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

Naib Singh Saini: खट्टर के करीबी हैं सैनी

नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए। इसके बाद 2023 में उन्हें हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब नायब सिंह सैनी का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।

पिछले चुनावों में ये दी जानकारी

हरियाणा के नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2019 के चुनावी शपथ पत्र में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास 33,13,352 लाख रुपये हैं। जबकि उनकी पत्‍नी के पास 6,16,909 लाख रुपये हैं। एफिडेविट में उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी मां कुलबंत कौर के खाते में पांच साल पहले 71 हजार रुपये थे,, जबकि बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी भी हैं। उनकी मां के अकाउंट में जबकि बेटी वंशिका के पास दो लाख 93 हजार और बेटे के पास तीन लाख 29 हजार रुपये थे। उनकी पत्नी के सेविंग अकाउंट में चार लाख 70 हजार रुपये थे। खुद नायब सिंह के बैंक अकाउंट में पौने दो लाख रुपये थे। इसी तरह दोनों दंपत्ति के पास कुल 2 लाख 85 हजार रुपये कैश भी है।

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट को इस्तीफा सौंपा। अब शाम 5 बजे यानि कुछ देर में नए सीएम शपथ लेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में बॉलीवुड स्टार्स ने दिए बेशकीमती गिफ्ट, किसी ने कार दी तो किसी ने दी इतने करोड़ों की घड़ी

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।