Nitish Kumar: बिहार सीएम पर भड़की अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, कहा- “भारत के लिए बेस्ट हैं पीएम मोदी”

Nitish Kumar: बिहार विधानमंडल में महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आपत्तिजनक बयान का मुद्दा अमेरिका तक पहुंच चुका है।सीएम नीतीश के बयान की निंदा करते हुए अमेरिकी अभिनेत्री और सिंगर मैरी मिलबेन ने भी आपत्ति दर्ज कराई है और कहा है कि बिहार में नीतीश के इस बयान के बाद किसी महिला को हिम्मत दिखाते हुए उम्मीदवारी की घोषणा कर देनी चाहिए।

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के सीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती”। मैरी मिलबेन ने बीजेपी से एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने की अपील की।

Nitish Kumar:  उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण और नीतीश के बयान की प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान के उस डायलॉग ‘वोट’ करें और बदलाव लाएं.” का भी जिक्र किया।

मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की तारीफ

Nitish Kumar: मैरी मिलबेन ने X पर पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की और पीएम मोदी की तारीफ की। मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत के भाई-बहनों को मेरा नमस्ते। 2024 में चुनाव को लेकर दुनियाभर में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव निश्चित रूप से बदलाव का अवसर देता है।

चुनाव के जरिए गैर प्रगतिशील दलों को बाहर का रास्ता दिखाने का विकल्प मिलता है और प्रगतिशील पार्टी जोकि नागरिकों के हितों का खयाल रखती है उससे चुनने का अवसर मिलता है, यह देश के लिए उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है।

कई लोग पूछते हैं कि आखिर मैं नरेंद्र मोदी का ही क्यों समर्थन करती हूं, क्यों भारत को करीब से देखती हूं। जवाब बहुत सरल है, मैं भारत को प्यार करती हूं, दुनियाभर में भारत के लोगों को प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि भारत और भारत के नागरिकों की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेस्ट है।

बिहार विधानसभा में नीतीश ने क्या कहा?

Nitish Kumar: बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि यदि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी, तो जनसंख्या नियंत्रण में रहेगी। इसी बात समझाने के लिए नीतीश कुमार ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि- “शादी के बाद लड़का-लड़की रात में कमरे में करता है, उसी से बच्चा पैदा होता है”।

आगे उन्होंने कहा कि बिहार में महिला साक्षरता सुधरी है, ये अब 51 से बढ़कर 73 फीसदी पर पहुंच गई है। इसके अलावा मैट्रिक पास लड़कियों की संख्या भी बढ़कर 24 से 55 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इंटर पास लड़कियों की संख्या जो कभी 12 लाख के आसपास थी, अब वह 42 लाख है। ग्रेजुएट महिलाओं की संख्या भी 4 लाख से 35 लाख हो गई है। बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए नीतीश कुमार ने माफी भी मांग ली थी।

मिलबेन ने गाया था भारत का राष्ट्रगान

Nitish Kumar: मिलबेन ने जून 2023 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जन गण मन भी गाया था, उन्होंने उन लोगों की आलोचना भी की थी जो प्रधानमंत्री की इस यात्रा का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा भारत के लोगों की स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे।

Written By: Poline Barnard 

ये भी पढ़ें..

MP Election 2023: एमपी में हुई जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-” राज्य में कांग्रेस डालती है रुकावट”
Manipur News: मणिपुर में हुई जातीय हिंसा को लेकर हाईकोर्ट ने इंटरनेट पर लगे प्रतिबंध को हटाने का लिया फैसला, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।