Plane Crash News: म्यांमार का सैन्य विमान मिजोरम में हुआ हादसे का शिकार, 14 में से 6 लोग हुए घायल

Plane Crash News: भारत में एक विमान हादसे की खबर है। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी आयी है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिजोरम के लेंगपुई में आज (23 जनवरी) एक विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक, यह बर्मा की सेना का एक विमान है, जो लेंगपुई हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया।

कैसे हुआ विमान क्रैश?

Plane Crash News: विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया। म्यांमार सेना का यह विमान एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान में पायलट के अलावा 14 लोग थे। बताया जा रहा है कि यह सैन्य विमान पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पर घुस आए सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए मिजोरम आया था। चुनौतीपूर्ण लैंडिंग क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध लेंगपुई का टेबल टॉप रनवे इस घटना का कारण बना।

भारत ने सोमवार को 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया, जो पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बीच मिजोरम भाग गए थे। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक पूर्वोत्तर राज्य में दाखिल हुए थे। मिजोरम के एक अधिकारी ने कहा कि विमान छोटे आकार का है, पायलट के साथ 14 लोग सवार थे, 6 घायल हो गए और छह सुरक्षित हैं।

भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट का एग्रीमेंट

Plane Crash News: म्यांमार की सीमा भारत के 4 राज्यों से लगती है। दोनों देशों के बीच 1600 किलोमीटर का बॉर्डर है। भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट का एग्रीमेंट 1970 में हुआ था। तब से सरकार इसे लगातार रिन्यू करती रही है। आखिरी बार इसे 2016 में रिन्यू किया गया था।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Saif Ali Khan: सर्जरी के बाद डिस्चार्ज हुए ये अभिनेता साथ दिखाई दी उनकी बेटर हाफ
Bharat Jodo Nyay Yatra: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर बोले राहुल गांधी, कोई राम लहर नहीं

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।