Tamil Nadu: प्यार में करवाया सेक्स चेंज, फिर लड़की ने शादी से किया मना; जलाया जिंदा

Tamil Nadu: लड़का लड़की के प्यार में पागल होते हुए कई बार देखा होगा लेकिन एक लड़की लड़की के प्यार में पागल हो जाए और अपना लिंग चेंज करा ले ऐसा ही कुछ मामला तमिलनाडु की राजधानी चैन्नई का है। यहां पंडी मुरुगेश्वरी से वेत्रिमारन बने नाम के एक शख्स ने अपनी फ्रेंड नंदिनी को पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया।

Tamil Nadu: आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है वो खुद भी लड़की थी। लेकिन उसने अपनी सहेली से शादी करने के लिए सेक्स चेंज करवा लिया था। सेक्स चेंज कराने के बाद वो लड़का बन गई थी।

Tamil Nadu: लेकिन उसकी सहेली ने उससे शादी करने से मना कर दिया। वो इस बात इतना भड़क गया और उसकी हत्या कर दी। उसने जिस दिन ये बरदात की उस दिन उसकी सहेली का बर्थडे भी था।

Tamil Nadu: वेत्रिमारन ने नंदिनी को उसका 26वां जन्मदिन मनाने के बहाने उसे बुलाया। दोनों ने पार्टी की और जब घर लौटने लगे तो एक सुनसान जगह में वेत्रिमारन ने गाड़ी रोक दी। उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने आंखें बंद करवा दी और मौज-मस्ती के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर उसने नंदिनी पर ब्लेड से एक बाद एक, कई वार किए और आखिर में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और वहां से निकल गया।

दोनों सहेली एक साथ पढ़ती थी

Tamil Nadu: पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में वेत्रिमारन को गिरफ्तार कर लिया है, वेत्रिमारन ने कुछ समय पहले ही अपना लिंग परिवर्तन कराया था। लिंग परिवर्तन से पहले उनका नाम पंडी मुरुगेश्वरी था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मुरुगेश्वरी और आर नंदिनी दोनों मदुरै के एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं और एक दूसरे की अच्छी दोस्त थीं।

बाद में मुरुगेश्वरी ने नंदिनी से शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। इस पर नंदिनी ने वेट्रीमारन के साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

Tamil Nadu: राहगीरों ने नंदिनी को कराहते हुए सुना तो उसे बचाने जुट गए। नंदिनी ने उन्हें एक फोन नंबर बता दिया। वह नंबर वेत्रिमारन का ही था। लोगों ने फोन पर कॉल किया तो वेत्रिमारन मौके पर पहुंचा।

सभी नंदिनी को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसके प्राण-पखेरू उड़ चुके थे। बाद में वेत्रिमनी से पूछताछ होने लगी तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पंडी मुरुगेश्वरी से वट्रीमारन बने दोस्त को कोई पछतावा नहीं

Tamil Nadu: नजांच के बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, वट्रीमारन उर्फ पंडी मुरुगेश्वरी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वह पूरी तरह से शांत है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस बात से परेशान था कि नंदिनी ने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कुछ साल पहले एक निजी अस्पताल में लिंग परिवर्तन कराया था, लेकिन नंदिनी ने उन्हें बताया कि उनका साथ में कोई भविष्य नहीं है। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि नंदिनी अपने ऑफिस सहकर्मी के करीब हो गई थी और फिर आरोपी ने उसे मारने का फैसला किया था।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मोर्य ने दिया शर्मनाक बयान, कहा- “हिंदू धर्म एक धोखा है और जब ये लोग एसे बयान देते तो…”
Veer Bal Diwas: पीएम मोदी और अमित शाह ने बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के बेटों को याद किया

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।