Zomato: CEO दीपिंदर गोयल ने चोरी-चुपके की शादी, Mexican model हैं दुल्हनिया; ये है प्रोफाइल

Zomato

Zomato: CEO दीपिंदर गोयल ने Mexican entrepreneur Grecia Munoz से शादी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों करीब एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे गए। Munoz मेक्सिको में जन्मीं former version हैं और हाल में अपने स्टार्टअप के लिए काम कर रही हैं। खबरों की मानें तो दीपिंदर गोयल और Grecia Munoz फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे। Munoz ने अपने Instagram bio में भी इंडिया आने की कुछ फोटोज शेयर की थीं। Munoz ने जनवरी में ‘दिल्ली दर्शन’ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

बता दें कि जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने कंचन जोशी से शादी की थी जिनसे उनकी मुलाकात IIT-Delhi में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दीपिंदर गोयल ने 2008 में Zomato की शुरुआत की थी, तब इस कंपनी को Foodiebay के नाम से पहचाना जाता था।

Zomato: कौन हैं ग्रेसिया मुनोज

ग्रेसिया मुनोज एक मैक्सिकन मॉडल हैं। वह 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर भी रह चुकी हैं। वह इसी साल जनवरी में भारत घूमने आई थीं। उन्होंने दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

वहीं, दीपिंदर गोयल नई पीढ़ी के भारतीय उद्यमी मानें जाते हैं। उन्होंने 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी, जो शेयर मार्केट में भी लिस्टेड है। जोमैटो की वैल्यू अभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये है। इस तरह जोमैटो को प्रमुख भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में गिना जाता है।

दीपिंदर की यह दूसरी शादी

यह दीपिंदर गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दीपिंदर गोयल भारत के जाने माने एंटरप्नोयर है। उन्होंने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। इससे पहले वह बेन एंड कंपनी में नौकरी कर रहे थे। जोमैटो शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी हैं। इस कंपनी का वैल्यूएशन डेढ़ लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने जोमैटो के अलावा क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट भी शुरू की है।

वह फेमस शो शार्क टैंक के जज भी है।जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। 41 वर्षीय दीपिंदर गोयल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कंपनी का हेड क्वार्टर गुरुग्राम में स्थित है। उन्होंने 2008 में अपने अपार्टमेंट से कंपनी शुरू की तब इसे फ़ूडीबे कहा जाता था। ज़ोमैटो तब से एक फूड डिलीवरी कंपनी के रूप में लगातार काम कर रही है। इसके पूरे भारत में 1000 से अधिक शहरों में सर्विस मौजूद है। इस सप्ताह की शुरुआत में

बीते महीने लौटे थे हनीमून से

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के सीईओ शादी के बाद हनीमून से फरवरी में लौटे थे। मुनोज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था और अब वह अपने घर भारत में हैं। जनवरी में मुनोज ने दिल्ली में घुमने की फोटोज भी शेयर की थी। इस दौरान वह कई स्मारकों में घूमती हुई दिखीं।

ज़ोमैटो को बीते हफ्ते ग्रीन ड्रेस की वजह से झेलनी पड़ी आलोचना

इस सप्ताह की शुरुआत में ज़ोमैटो को डिलीवरी बॉय के ग्रीन कपड़े पहने जाने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनका मानना था कि वो रेड कपड़े की जगह ग्रीन कपड़े पहनेंगे और केवल वेज फूड ही डिलीवर करेंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद हरे रंग का ड्रेस कोड हटा दिया गया। दीपिंदर गोयल ने स्वीकार किया कि ऑन-ग्राउंड अलगाव उनके डिलीवरी अधिकारियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Badaun: पुलिस ने साजिद को बताया मानसिक रोगी, परिजन बोले पुलिस हत्यारे को छिपा रही..

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।