5 Planet Allignment: 5 ग्रह आसमान में करेंगे परेड, आसमान का होगा दुर्लभ नजारा

5 Planet Allingment

5 Planet Allignment: आज रात 28 मार्च को आसमान में एक बेहद ही दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा, जो कि सच रोमांचक होगा। आप देखेंगे, कि एक साथ आसमान में 5 ग्रह परेड कर रहे हैं। जिनमें बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति ग्रह, और अरुण ग्रह होंगे। सरलता और अच्छे तरीखे से देखने हैं, तो आप दूरबीन का उपयोग कर सकते हैं। आज की दिन खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि रखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखेगा।

आसमान में एक साथ 5 ग्रहों की परेड होगी। अंतरिक्ष में एक साथ 5 ग्रह एक सीध में नजर आएंगे। जिसे आप अपनी साधारण आंखों से भी देख सकते हैं। खगोल विज्ञान में इस घटना को प्लेनेट परेड या प्लेनेट्स एलाइनमेंट भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ संयोग होता है। इसे पिछली बार 24 जून 2022 को देखा गया था और अगली बार आप इसे 8 सितंबर 2024 को देख पाएंगे।
क्या बताते हैं खगोलविद?

5 Planet Allignment: गोरखपुर तारामंडल के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ग्रहों की यह परेड सूर्यास्त के साथ ही दिखने शुरू हो जाएंगे। इनमें बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति ग्रह, और अरुण ग्रह को आज आप अपनी खुली आंखों से सीधा देख सकते हैं।”

खगोलविद ने आगे  बताया कि “यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखना शुरू हो जाएगी। भारत में सूर्यास्त का समय शाम 06:36 है। ऐसे में गोरखपुर सहित अन्य शहरों में ग्रहों की अच्छी दृश्यता के लिए शाम 06:36 से 07:15 तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा जा सकता है।”

5 Planet Allignment: सूर्यास्त के बाद पश्चिम की तरफ देखें..

खगोलविद ने आगे बताया कि “सूर्यास्त के साथ ही बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह दिखाई देना बंद हो जाएंगे। ऐसे में आप अगर जिसने निर्धारित समय को मिस कर दिया, वो यह अनोखा नजारा देखने से चूक जाएगा। बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह को लगभग शाम 06:36 बजे और अरुण ग्रह को 08:44 बजे और शुक्र ग्रह को 08:34 बजे तक देखा जा सकता है।”

5 Planet Allignment: खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि “इस दुर्भल नजारे को देखने के लिए जैसे ही सूर्यास्त होने वाला हो आप पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके आसमान में देखें। इस दौरान इस बात का ध्यान रहे कि आकाश साफ हो। कुछ ही देर में आपको ये पांचों ग्रह एक साथ लाइन में दिखने लगेंगे।”

विशेष इंतजाम के साथ बेहतर दिखेगा नजारा

अगर आपके पास कोई दूरबीन है तो आप और भी ज्यादा स्पष्ट रूप से दीदार कर सकते हैं। साधारण दिनों में दो या तीन ग्रहों को ही देख सकते हैं। लेकिन, इस बार आप चमकते चांद के साथ ही पांच ग्रहों की महा परेड को अपने घर से ही देख सकते हैं। वहीं, अरुण ग्रह को साधारण आंखों से देखना मुश्किल होता है। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में जाकर इस घटना को विशेष प्रकार की खगोलीय दूरबीनों से देखा जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह फ्री की गई है।

Written By— Swati Singh…

ये भी पढ़ें…

Delhi Budget 2023: केजरीवाल ने कहा कि जितने काम 65 साल मे नही हुए,उससे कही ज्यादा हमारी सरकार ने कराए
Rahul Gandhi:राहुल गांधी के कमेंट पर भड़के वीर सावरकर के पोते, सीएम शिंदे ने भी कहा- सजा मिले

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।