Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023–24 के प्रस्तावित बजट पर सत्ता पक्ष व विपक्ष की ओर से चर्चा के बाद बजट पास हो गया।इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,’हमने आठ साल मे दिल्ली की तस्वीर बदल दी है। दिल्ली में जितने काम 65 साल में नही हुए,उतने हमारी सरकार ने कर के दिखाए है।
Delhi Budget 2023:सीएम केजरीवाल-दिल्ली मॉडल पूरे देश के लिए एक मिसाल
बजट पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने कहा, लोगो में मुझे बताया कि दिल्ली धीरे धीरे देश के बाकी शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा जीने लायक शहर हो गया है। यहां हर तरह की सुविधाएं है।दिल्ली मॉडल पूरे देश के लिए एक मिसाल है जिसने दिखा दिया कि एक ईमानदार सरकार क्या क्या कर सकती है?उन्होंने आगे कहा है कि दिल्ली पढ़ी लिखी सरकार का मॉडल है।एक तरह से सम्पूर्ण विकास ही दिल्ली मॉडल है।
Delhi Budget 2023: उन्होंने आगे दावा किया कि “देश में दिल्ली मे सबसे कम महंगाई है। हम शिक्षा,बिजली,पानी,इलाज,के साथ साथ सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देते है।यह दुनिया के चुनिंदा शहरों में ही ऐसा होता है।”
केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली उन लोगो शहरों की सूची में शामिल है।इतना करने के बाद भी हमारा बजट घाटे में नही है।दूसरे राज्यों में कुछ मुफ्त नही मिलता,लेकिन लाखो करोड़ो के घाटे का बजट आता है।”
सीएम केजरीवाल-तीन कूड़े के पहाड़ों के दिसंबर 2024 तक कर देंगे खत्म
केजरीवाल ने कहा कि “वर्ष 2023–24का बजट साफ स्वच्छ और आधुनिक दिल्ली को समर्पित बजट है। सौंदर्यीकरण किया जायेगा। आईएसबीटी का पुनर्विकास किया जायेगा।दिल्ली को संवारने का काम हम इसी साल से शुरू कर देंगे।दिल्ली में तीन कूड़े के पहाड़ हम दिसंबर 2024 तक खत्म कर देंगे। 29 फ्लाईओवर बनाए जायेंगे।”
Delhi के Infrastructure के लिए Budget में 21,000 Crore रखे गए हैं।
🔹सड़कों का Beautification
🔹29 नए Flyover
🔹3 Double Decker Flyover
🔹3 World Class ISBT Depo
🔹2 Multi Level Bus Depo
🔹Metro का विस्तार– CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/f6R7xbTxNd
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023
सीएम केजरीवाल– राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दुनिया में बहुत कम शहर हैं, जहां महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त है। दिल्ली उनमें से एक है। 3 साल में 100 करोड़ बार महिलाएं बस में फ्री में सफर कर चुकी हैं। 65 साल में 5865 बसें आईं और आज दिल्ली में 7379 बस हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल दिल्ली में ही हैं।
शराब घोटाला पर सीएम केजरीवाल ने क्या कहा?
Delhi Budget 2023: सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली जानी जाती थी कॉमनवेल्थ घोटाला और सीएनजी घोटाला से….इन्होंने पूरा जोर लगा दिया, करोड़ों रुपये लगा दिए कि किसी तरीके से साबित करें शराब घोटाला हुआ है लेकिन, जनता नहीं मान रही इनकी बात। जो काम पिछले 8 साल में किए, वो आजादी से अब तक हुए कामों से कई गुना ज्यादा
बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें…