Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है। हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है कि जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो क्योंकि सबसे ज्यादा युवा देश, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है, सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी हमारे देश में हैं… मैं राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं: यही समय है, सही समय है।”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में शामिल हुए। pic.twitter.com/okq9xz6eMg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2023
Amit Shah: मेक इन इंडिया जिसका उड़ाया जाता था मज़ाक लेकिन आज पूरे विश्व…
Amit Shah: उन्होंने आगे कहा कि “मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया… इस देश को पॉलिस पैरालिसिस हो गया था लेकिन PM मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया जिसका मज़ाक उड़ाया जाता था लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह:देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “पिछले 75 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है।”
ये भी पढ़ें…