Kim Jong Un: उत्तर कोरिया की संसद ने संविधान में परमाणु हथियारों को किया शामिल 

Kim Jong Un

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया की संसद ने परमाणु हथियार नीति को संवैधानिक दर्जा दे दिया है। उसका हथियारों से प्रेम कोई पहली बार नहीं दिखा है कई मौकों पर उत्तर कोरिया को हथियारों का परिक्षण करते हुए देखा जाता है। बता दें कि नार्थ कोरिया ने साल 2023 में अब तक कई प्रतिबंधित हथियारों का परीक्षण किया है। 13 सितंबर को उसने आखिरी बार दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि “उत्तर कोरिया की परमाणु बल तैयार करने की नीति को अब देश के आधारभूत कानून की तरह स्थायी बनाया जा रहा है, जिसका उल्लंघन करने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी।”

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए बढ़ी परेशानियां

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के बार-बार हथियारों के परीक्षण के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी रक्षा सहयोग बढ़ाया है। उत्तर कोरिया ने इस साल बहुत बड़ी संख्या में हथियारों का परीक्षण किया है। जिसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ उसके रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया अभी और भी परमाणु हथियारों का परिक्षण कर सकता है।

Kim Jong Un: तानाशाह किम ने परमाणु हथियारों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने और इसे अलग-अलग सर्विजेस में तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा- अमेरिका सैन्य उकसावे की सारी हदें पार कर चुका है। वो लगातार क्षेत्र में मिलिट्री ड्रिल्स और अपने हथियारों की तैनाती कर रहा है। किम ने अपने अधिकारियों से अमेरिका के खिलाफ खड़े देशों के साथ एकजुटता बढ़ाने को कहा है।

Kim Jong Un: परमाणु हथियार के आधुनिकीकरण पर दिया जोर

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कहा कि “बढ़त बनाए रखने के लिए परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण में तेजी लाना बहुत महत्वपूर्ण था। यह फैसला उत्तर कोरिया ने खुद को एक परमाणु राज्य घोषित करने और खुद को बचाने के लिए परमाणु हमलों का उपयोग करने का अधिकार कानून में निहित करने के एक साल बाद लिया है। किम पिछले हफ्ते रूस की यात्रा से लौटे थे जहां वह और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए थे।”

Kim Jong Un: इससे पहले बीते मंगलवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने नॉर्थ कोरिया को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी थी। वहीं साउथ कोरिया में बीते मंगलवार को देश की सबसे बड़ी मिलिट्री परेड भी आयोजित की हुई थी। इस ख़ास मौके पर बैलिस्टिक मिसाइल से लेकर टैंक तक की प्रदर्शनी हुई थी।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Asian Games 2023: T20 मैच में नेपाल ने बनाया इतिहास 300 रन बनाने वाली पहली टीम बनी पढ़िए पूरी रिपोर्ट
हांग्जो एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी ने वुशु में भारत की झोली में डाला सिल्वर, 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।