Chandra Babu Naydu Arrested: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू शानिवार(9 सितंबर) तड़के गिरफ्तार,आंध्रप्रदेश में मचा बवाल

Chandra Babu naidu Arrested

Chandra Babu Naydu Arrested: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार 9 सितंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश CID ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

Chandra Babu Naydu Arrested: बता दें कि नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक, नायडू को शनिवार 9 सितंबर की सुबह तड़के नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे। उन्हें मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया गया फिट पाए जाने के बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष में पेश किया जाएगा।चंद्रबाबू नायडू ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था।

Chandra Babu Naydu Arrested: क्यों हुए गिरफ़्तार?

Chandra Babu Naydu Arrested: कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में नायडू को आरोपी नंबर-1 के रूप में नामित किया गया है। उन पर 250 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने चंद्रबाबू नायडू के अधिवक्ताओं को कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी एफआईआर प्रति और अन्य आदेशों का विवरण प्रदान किया है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू और उनके अधिवक्ताओं ने जांच अधिकारियों से प्रथम दृष्टया साक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया, यह बताते हुए कि उनके नाम का उल्लेख एफआईआर रिपोर्ट में नहीं किया गया था।

Chandra Babu Naydu Arrested: गिरप्तारी के दौरान क्या बोले चंद्रबाबू?

Chandra Babu Naydu Arrested: गिरप्तारी के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने लोगों और अपने पार्टी के समर्थकों से संयम बनाकर रखने को कहा। उन्होंने कहा, “अंत में सत्य और धर्म की जीत होगी। वे मेरे साथ कुछ भी करें, लेकिन मैं लोगों के लिए आगे बढ़ता रहूंगा।”

टीडीपी समर्थक ने मचाया बवाल

Chandra Babu Naydu Arrested: आपको बता दें कि चंद्रबाबू नयडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी के समर्थकों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने तिरूपति में अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में आग लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं पार्टी समर्थक उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सड़को पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने लगे। उस दौरान उन्होंने राज्य के सीएम जगनमोहन रेड्डी का पुलता भी जलाया।

CID के ADG एन. संजय कुमार: कौशल विकास निगम में धोखाधड़ी के संबंध में किया गिरफ्तार

Chandra Babu Naydu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर CID के ADG एन. संजय कुमार ने कहा, “आज सुबह 6 बजे हमने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम में धोखाधड़ी के संबंध में गिरफ्तार किया है, जो 2014 में गठित किया गया था और जिसका उपयोग व्यक्तिगत खातों में पैसे भेजने के लिए किया गया था।”

 

सीपीआई के राज्य सचिव के. रामकृष्ण: सरकार द्वारा विपक्ष को परेशान करने की पराकाष्ठा

Chandra Babu Naydu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सीपीआई के राज्य सचिव के. रामकृष्ण ने कहा, “पुलिस अग्रिम सूचना देकर कार्रवाई कर सकती है। लेकिन पुलिस को आधी रात में जाकर हंगामा करने की क्या जरूरत है?…सीआईडी आक्रामक तरीके से काम कर रही है…यह जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा विपक्ष को परेशान करने की पराकाष्ठा है।”
किन धाराओं में गिरफ्तार हुए पूर्व सीएम

Chandra Babu Naydu Arrested: नोटिस के मुताबिक, नायडू को धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश सीआईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं. अधिकारियों ने बताया कि नायडू को नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत दिया गया था।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

G20 Summit 2023 India: G20 में देखने को मिल रही भारतीय संस्कृति की झलक, मंडपम में लगाए गए स्टॉल्स पढ़िए पूरी रिपोर्ट
G20 Summit 2023: दुनिया के स्वागत में खड़ी दिल्ली, मोदी-बाइडन की तस्वीरों ने मचा दिया तहलका
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।