G20 Summit 2023 India: G20 में देखने को मिल रही भारतीय संस्कृति की झलक, मंडपम में लगाए गए स्टॉल्स पढ़िए पूरी रिपोर्ट

G20 Summit 2023 India:  राजधानी दिल्ली G20 समिट के लिए पूरी तरीके से तैयार है। सड़कों को मधुबनी, सनातन धर्म और संस्कृति की पेंटिंग के जरिए सजाया गया है। इन पेंटिंग को दिल्ली स्ट्रीट आर्ट की ओर से सजाया गया है। दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के फाउंडर योगेश सैनी ने खास बातचीत में बताया कि पूरी दिल्ली को उन्होंने अपनी आर्ट के जरिए सजाया है। दिल्ली के अंडरपास, फ्लाईओवर को पेंटिंग लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के पिलर्स को सजाने में उनको तीन से चार दिन का वक्त लगा है।

बिहार का मधुबनी जिला कला संस्कृति और पेंटिंग के लिए विश्व विख्यात है। हम जब भी बिहार का जिक्र करते हैं तो मिथिला पेंटिंग का जिक्र जरूर आता है। नई दिल्ली में आठ से 10 सितंबर तक आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भी आने वाले विदेशी मेहमान मधुबनी पेंटिंग की कलाकृतियों से रूबरू होंगे। इसके लिए मधुबनी पेंटिंग की कलाकार नेशनल अवार्डी 60 वर्षीय शांति देवी का चयन किया गया है।

जितवारपुर की रहने वाली शांति देवी प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित प्रत्यक्ष प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसमें प्रदर्शनी लगाने के साथ अपनी कला का लाइव डेमो देंगी। इसके लिए वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

शिल्प बाजार में प्रदर्शन बखूबी किया जाएगा

G20 Summit 2023 India:  भारतीय शिल्प कला का इतिहास हमेशा बहुत प्रसिद्ध रहा है। विशेष आयोजनों के साथ रोजाना कई रूप में इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न तरह की कलाकृतियों, आकृतियों, आभूषणों, वस्त्रों आदि को हाथों से सुंदर कलाकृति का रूप देना तथा उन्हें व्यवसाय का भी जरिया बनाना रचनात्मक कलाकृति की खास पहचान है। शिल्पकार अपने कड़ी मेहनत से पत्थरों पर लगातार अपने हुनर को दिखाते हुए नक्काशी कर बेहतरीन रूप देते हैं।

यूपी के साथ बिहार के शिल्प को भी यहां जगह दी गई है। बिहार के प्रसिद्ध मधुबनी की अद्भुत पेंटिंग, कांच शिल्प और बौद्ध एवं मौर्य काल से चली आ रही कालीन बनाने की परंपरा का भी इस शिल्प बाजार में प्रदर्शन बखूबी किया जाएगा।

अन्य राज्यों की विशेषताओं से संबंधित शिल्पकारी का प्रदार्शनशिल्प बाजार में मेहमानों के सामने देश के विभिन्न राज्यों की शिल्प कला प्रदर्शित की जाएगी, जो अलग-अलग राज्यों की विशेषताओं को प्रदर्शित करेगी। यहां मधुबनी पेंटिंग, बनारस की प्रसिद्ध बनारसी साड़ियां, लखनऊ का चिकन, मध्य प्रदेश के चंदेरी शिल्प और गुजरात के शिल्प के साथ देश के अन्य राज्यों की विशेषताओं से संबंधित शिल्पकारी का प्रदार्शन किया जाएगा।

पद्म श्री पुरस्कार विजेता हुसैन की कला की मोदी ने की सराहना

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में अपनी कला और शिल्प प्रस्तुत करने पर पद्म श्री पुरस्कार विजेता दिलशाद हुसैन ने कहा, “…हमने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक स्टॉल लगाया था…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्टॉल पर आए और उन्हें हमारे स्टॉल की चीजें पसंद आईं…उन्होंने हमारी कला की सराहना की…तीन दिन बाद हमें एक फ़ोन आया जिसमें कहा गया कि आपके स्टॉल पर एक काले रंग का मटका है जो प्रधानमंत्री को पसंद आया और वह उपहार के रूप में उसे जर्मनी ले जाना चाहेंगे…हम बहुत खुश हुए कि हमारी कला जर्मनी जा रही है।”

डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन

G20 Summit 2023 India: डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन हॉल 4 और हॉल 14 में स्थापित किया जा रहा है। यह जोन विदेशी मेहमानों को हमारे देश के कार्यान्वित की जा रही प्रौद्योगिकी शक्ति को और करीब से जानने का मौका देगा।

यह ज़ोन डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अहम जानकारी प्रदान करेगा। इसके तहत आधार, डिजीलॉकर, यूपीआई, ईसंजीवनी, दीक्षा, भाषिनी, ओएनडीसी, आस्क गीता शामिल हैं। जान लें कि आस्क गीता – मार्गदर्शन, प्रेरणा, परिवर्तन और कार्रवाई – भगवद गीता के प्राचीन ज्ञान को अत्याधुनिक एआई तकनीक के साथ जोड़ा गया है। इस जोन में MyGov, CoWIN, UMANG, JanDhan, e NAM, GSTN, FastTag और सरकार की ऐसी अन्य पहल भी शामिल होंगी।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

G-20 Summit: G- 20 के हर मेहमान को मिलेंगे 1000 रुपये, फिर वो UPI का इस्तेमाल कर ले सकते हैं ये खास चीजें
G20 Summit 2023: पीएम की पहल पर अफ्रीकी संघ बना 21 वां स्थायी सदस्य, मोदी बोले 21वीं सदी का समय पूरी दुनिया को दिशा देनेवाला

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।