Chandrayaan 3 launching: भारत ने फिर रचा इतिहास, चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- ‘भारत के लिए गर्व का क्षण’

Chandrayaan 3 launching

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से तीसरा चंद्रयान मिशन 3 का शुक्रवार 14 जुलाई को दोपहर बाद 2.35 बजे लांच किया गया। चंद्रयान-3 को ले जाने वाला 642 टन वजन का, 43.5 मीटर ऊंचा रॉकेट LVM-3 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा। चंद्रयान लांचिंग 3 को देखने के लिए 300 से ज्यादा छात्र मौजूद रहे। चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले भारत के लिए गौरव का पल है और साथ ही उन्होंने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी दी बधाई।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लांचिग के अवसर पर कहा, “भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।”

हिमंत बिस्वा सरमा: ISRO और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को बधाई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “ये बहुत ही असाधारण उपलब्धि है। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए ISRO और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को बधाई। अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए भारत की प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है और यह मिशन निस्संदेह नई खोजों और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

पीएम मोदी: 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “भारतीय अंतरिक्ष के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा तथा यह राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।” चंद्रयान-3 को कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया के बाद लूनर ट्रांसफर ट्रेजेक्टरी में डाला जाएगा। अगले 42 दिनों में 30,00,00 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह चंद्रमा तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें…

Rahkeem Cornwall: वेस्टइंडीज का 140 किलो का प्लेयर, बीच मैच से मैदान छोड़कर क्यों भागा पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने पूरा किया लॉन्च रिहर्सल,चंद्र मिशन में नहीं होगी कोई चूक
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।