Chandrayan 3 Mission Landing Succesful: चंद्रयान 3 मिशन सफल पीएम मोदी ने दी देश को बधाई ,कहा- “ये नए भारत का सूर्योदय है”

Chandryan 3 Mission Succesful

Chandrayan 3 Mission Landing Succesful: चंद्रयान 3 मिशन सफल हो गया। पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से लाइव जुड़े। पीएम मोदजी ने वर्चुअल लाइव के द्वारा लोगों को संबोधित करते हे देश के लोगों को बधाई दी और साथ ही कहा देश के लिए बहुत ही भावुक पल, जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

पीएम मोदी: भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं…

उन्होंने आगे कहा कि “इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह: चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर तिरंगा फहराया। बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी। देश के लोगों का जोश देखते ही बन रहा है। आपको बता दें कि इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी।

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।