Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर सारा देश कर रहा है प्रार्थना और हवन, इसरों बोला- तैयारी पूरी, जोश हाई

Chandrayaan 3 Mission
Chandrayaan 3 Mission: 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है। चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर इसरों की तरफ से एक ट्विट बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) में जोश से भरा हुआ और यहां जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

ISRO: LPDC लैंडर मॉड्यूल को ऊंचाई का अंदाजा ताकि लैंड करने से पहले विक्रम इन डेटा को..

Chandrayaan 3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने कहा कि “लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट कल शाम 5 बजकर 20 मिनट से किया जाएगा। इसरो ने आगे बताया कि लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) के जरिए चांद की कई तस्वीर ली गई है। इसरो ने ये भी बताया कि 19 अगस्त को ली गई ये तस्वीरें चांद की सतह से 70 किलोमीटर ऊपर से ली गई थीं। एजेंसी ने बताया कि LPDC लैंडर मॉड्यूल को ऊंचाई का अंदाजा बताता रहता है। ताकि लैंड करने से पहले विक्रम इन डेटा को अपने मैप से मिलान कर सके।”

Chandrayaan 3 Mission: इसरो अहमदाबाद के निदेशक ने कहा है कि “चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे। अगर लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे। हम 23 अगस्त को लैंडर को लैंड कराने की कोशिश करेंगे।”

 

खगोलशास्त्री प्रोफेसर डॉ. आर.सी. कपूर: लैंडर के डिजाइन का एक प्रमुख हिस्से को किया मजबूत 

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री प्रोफेसर डॉ. आर.सी. कपूर ने कहा कि “लैंडर और रोवर फिलहाल चंद्रमा के प्री-लैंडिंग कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें (लैंडर और रोवर) पिछली बार की स्थिति की जांच करके तैयार किया गया है। एल्गोरिथम को बग-मुक्त बनाया गया है। लैंडर के डिजाइन का एक प्रमुख हिस्सा लेग मैकेनिज्म है, इसे भी मजबूत किया गया है…”

Chandrayaan 3 Mission: केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन- यह हर भारत के लिए गर्व का क्षण…

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान -3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि “यह हर भारत के लिए गर्व का क्षण होगा…भारत उस स्थिति में पहुंच गया है जहां वह चंद्रमा पर अपना उपकरण भेज सकता है…मैं विक्रम को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखने का इंतजार कर रहा हूं।”

अरविंद केजरीवाल:पूरा देश कर रहा है बेसब्री से इंतजार

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 मिशन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है कि चंद्रयान-3 कल लैंडिंग करेगा। मैं ईश्वर से इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।”
वरिष्ठ नेता हरीश रावत: देश के साथ हम भी इस महान पल का कर रहे है इंतजार
Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि “देश के साथ हम भी इस महान पल का इंतजार कर रहे हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सपना पूरा हो और इससे मानवता का कल्याण हो। इस समय हमें दूरदर्शी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद करना चाहिए जिन्होंने इसरो की स्थापना की और आज की उपलब्धियों की नींव रखी।”
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।