Chandrayaan-3 Moon Landing: चंद्रयान 3 की साॅफ्ट लैंडिग पर टिकी दुनिया की नजर, चांद पर शान से फहरेगा तिरंगा

Chandrayaan-3 Moon Landing

Chandrayaan-3 Moon Landing: आज का दिन भारत के लिए कुछ खास है। चंद्रयान 3 की चांद पर साॅफ्ट लैंडिंग भारत के लोगों के साथ ही विश्व के लोगों के लिए भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जबसे रूस का यान लूना फेल हुआ है तब से ही भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश में पूजा- अर्चना के साथ ही जगह-जगह हवन किए जा रहे है। लूना के फेल हो जाने के बाद से चंद्रयान 3 की तरफ सब टकी-टकी लगा कर देख रहे है। सबके आज शाम 6 बजकर 4 मिनट का बेसव्री से इंतजार है जब भारत का चंद्रयान 3 मिशन शान से चांद के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग करेगा। सफल लैंडिंग के साथ ही पूरोे विश्व में भारत का रूतबा और बढ़ जाएगा।

Chandrayaan-3 Moon Landing: आपको बता दें कि साॅफ्ट लैंडिग के साथ ही भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसने सबसे पहले सफल लैंडिंग की है। भारत का यान चंद्रयान 3 की मदद से पूरा विश्व चांद के इस क्षेत्र से रूबरू हो सकेगा। पूरे विश्व के लिए इस जगह पर शौध करने में सहायक बनेगा भारत का चंद्रयान 3 मिशन।

Chandrayaan-3 Moon Landing: इसरो ने कहा अभी तक सब परफेक्ट

Chandrayaan-3 Moon Landing:चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने के लिए जो भी चीजे जरूरी है वो सब अभी तक परफेक्ट चल रही है और इसरो ने मून मिशन पर अपडेट देते हुए कहा है कि “चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर चल रहा है और उम्मीद ये ही है कि सबकुछ ठीक रहा है तो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर पूरा विश्व देखेगा भारत पर शान से तिरंगा लहरते हुए और कहने के लिए मजबूर हो जाएगा कि भारत पर हमें गर्व है।

Chandrayaan-3 Moon Landing: ब्रिटेन से अमेरिका तक शुभकामनाओं की गूंज

Chandrayaan-3 Moon Landing: मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है। ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है। लंदन में भारतीय छात्रों ने उद्य शक्ति माता मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूजा की और साथ ही  अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने हवन कराया।

Chandrayaan-3 Moon Landing: यूनाइटेड किंगडम में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के भारत में मौजूद उच्चायुक्त ने भी चंद्रयान मिशन को गौरव का क्षण बताया है।

चंद्रयान 2 मिशन पहले हो चुका है फेल

Chandrayaan-3 Moon Landing: साल 2019 में आखिरी 15 मिनट में ही भारत के चंद्रयान मिशन को झटका लगा था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3 इस बार 15 मिनट्स ऑफ टेरर को पार कर नया इतिहास लिख देगा।

ये भी पढ़ें…

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर सारा देश कर रहा है प्रार्थना और हवन, इसरों बोला- तैयारी पूरी, जोश हाई
Ind vs Ireland: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कैप्टन बुमराह कर सकते है प्लेइंग इलेवन में बदलाव
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।