Congress Executive Meeting: कांग्रेस कार्यकारिणी की लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक, ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की तैयारी कर रहे है राहुल गांधी

Congress Executive Meeting
Congress Executive Meeting: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने एआईसीसी मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। आगामी लोकसभा 2024 को लेकर मीटिंग में चर्चा हई और इसके साथ ही कई राज्यों मे शीट शेयरिंग में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की तैयारी  राहुल गांधी कर रहे है।
मीटिंग के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “ये बैठक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई है। लोकसभा चुनाव में कैसे आगे जाना है और किस प्रकार अपनी जीत सुनिश्चित करनी है इस पर बैठक हुई है… राहुल गांधी की यात्रा देश की अखंडता और एकता के लिए महत्वपूर्ण थी… इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के मुद्दे विभिन्न जगहों पर जाएंगे…”

Congress Executive Meeting: सांसद मनिकम टैगोर- भारत न्याय यात्रा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक

Congress Executive Meeting: एआईसीसी में आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी 2024 की लड़ाई के लिए तैयार है… मिशन आंध्र अब शुरू हो रहा है… आने वाला साल आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का साल होगा… भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। अब मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक होने जा रही है…”

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।