Cow Hug Day: केंद्र सरकार ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने का फैसला लिया वापस

Cow Hug Day

Cow Hug Day: शुक्रवार (10 फरवरी) को सरकार ने 14 फरवरी कोकाउ हग डेमनाने की अपनी अपील को वापस ले लिया। इससे पहले पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने काउ हग डे‘  मनाने का आदेश जारी किया था।   

Cow Hug Day: AWBI ने ‘काउ हग डे’ मनाने का फैसला लिया वापस

शुक्रवार को एडब्ल्यूबीआई के आदेश में कहा है कि “सक्षम प्राधिकारी और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 फरवरी, 2023 को ‘काउ हग डे’ मनाने के लिए भारत के पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जारी की गई अपील वापस ले ली जाती है।

Cow Hug Day: केंद्र सरकार ने भी इस मर्म को समझा और उसके विभान एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने ‘वैलेंटाइन डे 14 फरवरी’ के दिन को काउ हग डे’ के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया था। केंद्र सरकार के विभाग ‘एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया’ की तरफ से लोगों से अपील की गई थी। इस अपील के दौरान लोगों से कहा था कि 14 फरवरी को आप को काउ हग डे’ के रूप में मनाना चाहिए।

Cow Hug Day: गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना था मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योग दिवस की तरह ही भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालनपशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘काउ हग डे’ मनाने की पहल की थी। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से देश में गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

सुदर्शन न्यूज के सीईओ सुरेश चव्हाण ट्विट करते हुए लिखते है कि “गाय को गले लगाने पर हाय तौबा क्यों? विदेशी असभ्यता के बजाए स्वदेशी परंपराओं को आगे बढ़ाये। 14 फ़रवरी को ‘वैलंटाईन डे’ नहीं CowHugDay एवं मातृ_पितृ_पूजन_दिवस के रूप में मनाया जाए। हम पिछले 18 वर्षों से इसे मना रहें हैं।” 

वहीं सुदर्शन न्यूज के संवाददाता सागर कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखते है कि “सरकार ने भले ही Cow Hug Day वापस ले लिया हो लेकिन हम तो गले लगाएँगे अपनी गौ माता को। क्या आप लोग भी मनाएँगे..?”

COW HUG DAY: एक हग आपको तनाव से बचा सकता है

गाय को हग करने से होते है कई फाएदे… ये हम नहीं कह रहे है ये एक रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक,  विदेशी डॉक्टरों का कहना है कि गाय को गले लगाने का एहसास घर पर एक बच्चे को पालने के समान है। एक हग, हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन को ट्रिगर करता है, जो कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करता है, ये तनाव के स्तर, चिंता और अवसाद के सिम्पटम्स को घटाता है।

विदेशों (अमेरिका और यूरोप) में तो गाय से गले लगने के लिए लोग 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। उनको भी पता है कि गाय से गले लगने का कितना फाएदा है। इसलिए केंद्र सरकार भी 14 फरवरी को “Cow Hug Day” मनाने की लोगों से अपील कर रही है।

ये भी पढ़ें…

Turkey syreia Earthquake: भूकंप से अब तक 21 हजार लोगों की मौत, 40 हजार से ज्यादा घायल, भीषण ठंड की वजह से बचाव दल को आ रही है मुश्किल
Cow Hug Day: केंद्र सरकार ने लोगों से की अपील,14 फरवरी को मनाए ‘काउ हग डे’

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।