DC Vs MI: दिल्ली और मुंबई के बीच बराबरी की टक्कर, कैसा खेलेगी पिच, कैसा रहेगा मौसम

DC Vs MI

DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स आज अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। DC के लिए IPL 2023 कुछ ज्यादा अच्छा नहीं गुजर रहा है।दिल्ली कैपिटल को अपने पिछले तीनों मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।

उधर, मुंबई इंडियंस भी इस सीजन के अपने दोनों मुकाबले गंवा चुकी है यानी दोनों टीमों का अब तक जीत का खाता नहीं खुल पाया है। ऐसे में यह टीमें आज हर हाल में अपना हार के सिलसिले का क्रम तोड़ना चाहेगी।

DC Vs MI: बात करे DC की और MI की तो दोनों टीमों में इक्का-दुक्का खिलाड़ी ही अच्छा खेल पा रहे हैं, बाकी प्लेयर्स का परफॉर्मेंस खराब रहा है ऐसे में आज का मुकाबला किस टीम के हाथ लगेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

DC Vs MI: क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

हेड टू हेड आंकड़े की बात करे तो MI और DC में बाराबरी की टक्कर दिखाई देती है। हालांकि, दिल्ली और मुंबई के बीच IPL में अबतक 32 मैच खेले गए हैं जिनमे 17 मैच मुंबई ने जीते हैं वही 15 मैच दिल्ली की टीम ने जीते हैं।

आज कौन मारेगा बाज़ी?

DC Vs MI: यह कहना मुश्किल है कौन आज जीत का स्वाद चखेगा? दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में केवल डेविड वॉर्नर चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा का बल्ला जोरदार तरीके से चल रहा है। इन दोनों के अलावा दिल्ली और मुंबई में बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वैसे कुछ हद तक मुंबई के बल्लेबाज फिर भी दिल्ली के बल्लेबाजों से बेहतर कर रहे हैं।

ईशान, रोहित और टिम डेविड ने छोटी लेकिन ठीक-ठाक पारियां खेली हैं जबकि, दिल्ली के लिए रिली रोसू, रोवमैन पॉवेल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। वैसे, गेंदबाजी के मामले में दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी नजर आती है दिल्ली के मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव औसत गेंदबाजी कर रहे हैं उधर मुंबई में लगभग सभी गेंदबाज बेरंग नजर आए हैं।

कैसी होगी दिल्ली की पिच ?

DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्सस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला ये आईपीएल का अहम मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां की पिच पर गेंदबाजों का ज्यादा फायदा मिलता नजर आ सकता है।वैसे इतिहास भी गवाह है कि ये यहां अधिकतर T20 मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम का फैसला बेहद अहम रहेगा।

 कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

DC Vs MI: आज दिल्ली का मौसम गर्म रहने वाला है। यहां दिन भर कड़ी धूप रहेगी जिसे दिल्ली की मशहूर गर्मियों की दस्तक भी कहा जा सकता है। हवा जरूर चलेगी। लेकिन, उमस भी काफी रहने वाली है जो बाद में गेंदबाजी व फील्डिंग करने वाली टीम को परेशानी में डाल सकती है। बारिश का यहां पूरे दिन नामोनिशान नहीं रहने वाला। अगर बात करें तापमान की तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला।

Written By—Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

IPL 2023: रिंकू ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर दिलाई KKR को जीत, राशिद की हैट्रिक पर फेरा पानी
IPL 2023: गुवाहाटी में शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।