Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति, जगह-जगह हो रहा है जलभराव, भाजपा और आप के बीच हो रही है जमकर राजनीति

Delhi Flood News

Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ के कारण स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। दिल्ली में जगहजगह जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है तो वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ स्थित ड्रेन का रेगुलटर टूटने को गंभीर समस्या बताया है। साथ ही उन्होंने सेना और एनडीआरएफ से मदद भी मांगी है। सड़कों पर पानी आने के चलते रूट डायवर्ट किये गए हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है। वहीं भाजपा और आप के नेताओं मे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

मीनाक्षी लेखी: ये LG ने किया है, हरियाणा पानी छोड़ रहा…

वहीं भाजपा सासंद एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली ने उन लोगों को वोट दिया है जो दिल्ली की मदद के लिए आज तैयार नहीं हैं। हर समय जब विपदा आती है तब काम करने की जगह वे (AAP) बोलते हैं कि ये गृह मंत्रालय का काम है, ये LG ने किया है, हरियाणा पानी छोड़ रहा है, पर काम नहीं करते। उनके बयान में पंजाब खो जाता है…कोरोना के समय में केंद्र ने उन्हें ऑक्सीजन दिया था लेकिन उनके पास ऑक्सीजन रखने के पर्याप्त साधन नहीं थे।”

भाजपा सांसद गौतम गंभीर: दिल्ली के मुख्यमंत्री हो गए बेनकाब

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बाढ़ को लेकर आप सरकार पर हमल बोलते हुए कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री बताएं कि पिछले 9 साल में कितना पैसा प्रचार पर खर्च किया गया और कितना पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री आज बेनकाब हो गए हैं, उन्होंने 9 साल में दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया।”

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा: केजरीवाल पर बोला हमला

वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इसी दोषारोपण की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल जी न पत्र लिखकर कहा कि हथिनिकुंड से पानी न छोड़ा जाए। क्या हरियाणा के लोग डूब जाएं? वहां से पानी छोड़ा जाना था और पानी आगे निकलना था। आपने नाले साफ नहीं किए। आप अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर का रखरखान नहीं रखते तो इसका खामियाजा लोगों को भुगतना ही था।”

 

सांसद संजय सिंह: भाजपा पर लगाया हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने का आरोप

वहीं आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि “हथिनीकुंड बैराज से Haryana-Uttar Pradesh-Delhi पानी जाता है लेकिन 9 तारीख़ से सारा पानी Delhi की तरफ छोड़ दिया गया अगर यही पानी बराबर छोड़ा गया होता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती BJP ऐसा क्यों कर रही है? दिल्ली ने BJP के 7 सांसद जिताये बेहतर होता कि सभी MODI जी से अपील करते कि सारा पानी दिल्ली की तरफ ना छोड़ा जाए।”

Delhi Flood News: इससे पहले दिल्ली के उप-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मौजूदा बाढ़ के हालातों को देखते हुए सेना से मदद मांगी, इसके बाद सेना ने तुरंत इंजीनियर्स कोर के जवानों को भेज दिया। एक टीम ITO के पास तैनात हैं जो कि दिल्ली जलबोर्ड के टूटे हुए रेगुलेटर को दुरुस्त करने में जुटी है तो दूसरी इंजीनियर टास्क फ़ोर्स WHO बिल्डिंग के पास पानी की निकासी के लिए ड्रेन को खोलने में जुटी है। सेना ने दो अतिरिक्त इंजीनियर्स टास्क फ़ोर्स को मेरठ से दिल्ली बुलाया है। दोनों यूनिट को अभी स्टैंडबाय रखी गयी है।

Delhi Flood News: आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों के हालात बदतर हो गए हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों से लेकर वीवीआईपी इलाकों में घुस चुका है। बाढ़ के पानी की जद में सीएम आवास, मंत्रियों के आवास और सचिवालय भी आ चुका है। राजघाट पर बाढ़ का पानी तांडव मचा रहा है, जो समाधि स्थल तक पहुंच गया है। वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हरियाणा के हथिनी बैराज से छोड़े गए पानी और पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जो खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है।

यमुना नदी का जलस्तर 208.63 मीटर है जो कि खतरे के निशान से बहुत ऊपर

Delhi Flood News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी उफान पर है, जिसके चलते बाढ़ का संकट शुरू हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। दिल्ली के निचले इलाकों में मौजूद रिहायशी इलाकों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। फिलहाल, यमुना नदी का जलस्तर 208.63 मीटर है जो कि खतरे के निशान से बहुत ऊपर है। यमुना में आई बाढ़ के कारण पूरी दिल्ली अस्त व्यस्त हो गई है। सड़कों से लेकर मेट्रो तक बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

Delhi Flood News: बीते गुरुवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यमुना नदी पर बने पुलों से मेट्रो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एग्जिटएंट्री बंद कर दी गई थी। इसके अलावा आईटीओ, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, शास्त्री पार्क सहित दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। दरअसल, सड़कों पर पानी भरने के कारण रूट को डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को डीडीएमए के साथ दिल्ली सरकार ने बैठक भी की थी इसके बाद रविवार तक गैर सरकारी कार्यालयों, दुकानों, कॉलेजों व स्कूलों को रविवार तक बंद करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें…

Shubhman Gill: ऐसा क्या हुआ शुभमन गिल लगाने लगे ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Bhopal News:ऑनलाइन लोन का जाल, टॉर्चर से परेशान होकर भोपाल में परिवार ने दी जान, चार पन्ने का मिला सुसाइड नोट
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।