G20 Summit 2023: G20 शेरपा अमिताभ कांत ने भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के संदर्भ में कहा कि “भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता ‘वसुधैव कुटुंबकम’- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम अपनी अध्यक्षता के दौरान समावेशी, महत्वाकांक्षी और बहुत निर्णायक होने के उनके दृष्टिकोण पर खरे उतरे हैं।”
G 20 शेरपा अमिताभ कांत: 29 विशेष आमंत्रित देशों और 11 अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के अध्यक्ष हो रहे है शामिल
G20 Summit 2023: G 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि “इस सम्मेलन में 29 विशेष आमंत्रित देशों और 11 अंतराष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। हमने इस अवसर का उपयोग करते हुए बैठकों को भारत के 60 शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की… जब G 20 दूसरे देशों में आयोजित हुआ तो वह देश के अधिकतम 2 शहरों में आयोजित होता था लेकिन भारत ने इसे 60 शहरों में आयोजित किया।”
शेरपा अमिताभ कांत: एसडीजी में तेजी लाना, सीखने के परिणामों में सुधार, स्वस्थ परिणाम, पोषण
G20 Summit 2023: भारत के जी 20 अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में G 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि “हमारे लिए दूसरी प्रमुख प्राथमिकता सतत विकास लक्ष्यों को गति देना था क्योंकि 169 एसडीजी में से केवल 12 ही पटरी पर हैं और हम तय समय से काफी पीछे हैं। हम 2030 एक्शन पॉइंट के मध्य में हैं। लेकिन हम बहुत पीछे हैं, इसलिए एसडीजी में तेजी लाना, सीखने के परिणामों में सुधार, स्वस्थ परिणाम, पोषण – ये सभी भारत की अध्यक्षता के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।”
#WATCH | भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | भारत के जी 20 अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में G 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, “हमारे लिए दूसरी प्रमुख प्राथमिकता सतत विकास लक्ष्यों को गति देना था क्योंकि 169 एसडीजी में से केवल 12 ही पटरी पर हैं और हम तय समय से काफी पीछे… pic.twitter.com/aRR5WPiQfY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023
G20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला:G 20 अध्यक्षता से हमारे देश को आर्थिक लाभ
G20 Summit 2023:G20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि “हमारे G 20 अध्यक्ष पद के लिए 125 से अधिक राष्ट्रीयताओं से कुल 100,000 आगंतुक आए होंगे और उनमें से कई लोगों के लिए यह एक नए भारत की खोज रही है। G 20 अध्यक्षता से हमारे देश और हमारे नागरिकों को आर्थिक लाभ होगा…”
G 20 सम्मिट में टेक्नोलॉजी पर दिया जाएगा विशेष जोर
G20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने आगे कहा कि “भारत में G 20 सम्मिट में टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया जाएगा, विशेष रूप से वह टेक्नोलॉजी जो डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी हो। इस संदर्भ में, हमने मीडिया सेंटर में कुछ प्रदर्शनियां आयोजित की हैं। हमारे पास भारतीय रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब है जो फिर से मीडिया सेंटर में है।”
उन्होंने आगे कहा कि “यह इनोवेशन हब उन फिनटेक प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा जिन्हें अभी तक सार्वजनिक डोमेन में पेश नहीं किया गया है। ये अभी भी पायलट चरण में हैं। उनमें से एक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा है, जिसके माध्यम से यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के लोग, जिनके पास भारत में बैंक खाता नहीं है, वे अपने मोबाइल वॉलेट में कुछ पैसे प्राप्त कर सकेंगे और उत्पादों को खरीदने के लिए डिजिटल रूप से इसका उपयोग कर सकेंगे।”
G20 Summit 2023:‘वसुधैव कुटुंबकम’ का अर्थ होता है ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’… वहीं जी20 के लोगो को तिरंगे के रंग से सजाया गया है। इसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग देखने को मिलता है, वहीं लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में ‘भारत’ लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें…