G20 शिखर सम्मेलन: रात्रिभोज में मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण न मिलने पर गरमायी सियासत, राहुल ने बताया 60% आबादी का अपमान

G20 शिखर सम्मेलन

G 20 शिखर सम्मेलन: रात्रिभोज में मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण न मिलने पर सियासत गरमा गयी है। कांग्रेस के नेताओं का राज्यसभा के विपक्ष के नेता व कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण न मिलने के बाद वो भारत सरकार के फैसले की आलोचना कर रहे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने खुद बीड़ा उठाया है। आजकल राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर है। वहां पीसी के दौरान राहुल गांधी ने भारत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “60% आबादी का अपमान हैं।”

G20 शिखर सम्मेलन: राहुल गांधी- यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को…

G 20 शिखर सम्मेलन: G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए – उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।”

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल: विपक्ष के नेता को निमंत्रण न मिलना लोकतंत्र…

G 20 शिखर सम्मेलन: G 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि “यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है।”

पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत सभी प्रदेशों के सीएम रात्रिभोज में होंगे शामिल

G 20 शिखर सम्मेलन: सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों समेत पूर्व प्रधानमंत्रियों- डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड से हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और पंजाब से भगवंत मान भी रात्रिभोज में शामिल होंगे।

G 20 शिखर सम्मेलन: प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा रात्रिभोज

G 20 शिखर सम्मेलन: रात्रिभोज दिल्ली के प्रगति मैदान में पुनर्निर्मित भारत मंडपम के भारत व्यापार संवर्धन संगठन परिसर के हॉल में होगा। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल पर सभी देशों के नेताओं का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।