Gujrat News: बेट द्वारका में बुलडोजर ने ढहाए थे 100 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण,भाजपा को चुनाव में मिल सकता है फायदा

Gujrat News

Gujrat News: कृष्ण की नगरी द्वारका से 35 किमी दूर बसा बेट द्वारका को भेंट द्वारका भी कहा जाता है। मान्यता ये है कि ये ही वो जगह है जहां श्रीकृष्ण से मिलने सुदामा आए थे और उनकी दरिद्रता खत्म हुई।

भगवान कृष्ण की नगरी की हालात ऐसी हो गयी है कि अब इस इलाके में मंदिर कम और मस्जिद-मजारें ज्यादा नजर आती हैं। इस आइलैंड की आबादी मात्र 12,000 है जिनमें से 80%, यानी करीब 9,500 मुसलमान हैं।

आप इस आईलैंड पर जाएंगे तो आप को काफी सुकून महसूस होगा। गुजरात आजकल चुनावी मोड में है लेकिन ये आईलैंड आज भी चुनावी शोर से बहुत दूर है। पहली बार इस आईलैंड की शांति अक्टूबर के पहले हफ्ते में भंग हुई थी। जब बुलडोजर ने 100 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हटाए  इनमें ज्यादातर मस्जिद और मजारें थीं। सरकारी ऑकड़ों की माने तो, कब्जा की गई इस जमीन की कीमत साढ़े 6 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।

Gujrat News: वो जगह है जहां श्रीकृष्ण से मिलने सुदामा आए थे और उनकी दरिद्रता खत्म हुई। हालांकि, अब हालात ये हैं कि इलाके में मंदिर कम और मस्जिद-मजारें ज्यादा नजर आती हैं। इस आइलैंड की आबादी 12,000 है जिनमें से 80%, यानी करीब 9,500 मुसलमान हैं।

समुद्र किनारे कृष्ण की नगरी बसी हुई थी  लेकिन, अब यहाँ मस्जिद-मजारें बन गईं, किसने बनाईं मस्जिद-मजारें पता नहीं
 बेट द्वारका में जंगल काटकर समुद्र के एकदम करीब कई मस्जिद-मजारें बना ली गईं। यहां कई साल से रह रहे लोगों को भी नहीं पता कि इन अवैध मस्जिद-मजारे किसने और कब बनाई थी?

Gujrat News: यहां के 80% लोग मछली के कारोबार से जुड़े हैं। लोग बोट से इंटरनेशनल बॉर्डर तक जाते हैं। लौटकर कितने और कौन आ रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं होता। यहां से कराची मात्र 105 किमी की दूरी पर है। लोग समुद्री रास्ते से दो से तीन घंटे में ही पाकिस्तान जा सकते है। शादी की बात करे तो मुस्लिम बहुल इलाके बेट द्वारका में रहने वाली कई मुस्लिम लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई है और पाकिस्तान की कई लड़कियों की भारत के इस इलाके में हुई हैं।

अगर वहां आप जाएंगे तो आज भी आपको जहां अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे। इनका मलबा अब भी उसी जगह पर पड़ा हुआ है। हालांकि ये अवैध मस्जिद-मजारों को हटाने का काम अक्टूबर के महीने में हुआ था। राजनीतिक विशेषज्ञ मान कर चल रहे है कि इस बार के गुजरात चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

Gujrat News: हालांकि, गुजरात के टूरिज्म मिनिस्टर पूर्णेश मोदी ने अतिक्रमण हटाने पर ट्वीट किया था, जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था कि 2005 में ली गई सैटेलाइट इमेज के मुताबिक यहां 6 मस्जिदें थीं। अब यह आंकड़ा 78 हो चुका है। इसमें मस्जिद, मजार और दरगाह शामिल हैं। ज्यादातर अवैध हैं और सरकारी जमीन पर बनी हैं।

माना य़े भी जा रहा है कि ये अवैध मस्जिद- मजारों को हटाने का आदेश मोदी सरकार से आयो था। इसलिए, एक्शन हो पाया। अभी तो मात्र 40% अवैध अतिक्रमण पर ही बुलडोजर चला है।

Gujrat News: जानकार ये भी मानकर चल रहे है चुनाव के बाद फिर सफाया शुरू हो सकता है, क्योंकि यह आइलैंड देश के लिए खतरा बनता जा रहा है। ये आशंका ऐसे ही नहीं जताई जा रही है  इशके पीछे भा एक ठोस वजह है।

आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दो आइलैंड पर अपना दावा जताया था। इस दावे पर गुजरात हाईकोर्ट ने पूछ लिया कि कृष्ण नगरी पर आप कैसे दावा कर सकते हैं और इसके साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज कर दिया था।

जब दैनिक भास्कर ने द्वारका में अतिक्रमण तोड़ने पर गुजरात वक्फ बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एमएच खुमार से बात की तो उन्होंने बोला कि इस बारे में हमारा कुछ भी कहना नहीं है। आइलैंड पर बोर्ड का दावा करने की बात उन्होंने सिरे से खारिज कर इसे अफवाह बताया।

ये भी पढ़ें…

Mathura News: किसी आफताब का तो शिकार नहीं सूटकेस में बंद मिली लड़की? पुलिस ने दिल्ली एनसीआर को भेजे पोस्टर
Satendra Jain Massage Video: जेल में मसाज कराते कथित कट्टर ईमानदार मंत्री का वीडियो वायरल, भाजपा ने आप को घेरा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।