ISRO: चंद्रयान 3 के बाद इसरो के और भी है बड़े प्रौजेक्ट्स, गगनयान मिशन और सूर्य मिशन पर होगा काम

ISRO

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो चुका है। चंद्रयान 3 के सफल हो जाने के बाद इसरो के न कदम रूके और न रूकेंगे… इसरो का चंद्रयान के बाद भी और भी कई बड़े प्रौजेक्ट्स पर काम करना बाकी है। अब लोगों की नजर इसरो के आने वाले मिशन पर होगी, जिसमें गगनयान मिशन और सूर्य मिशन अहम है। इसरो ने स्पेस सेक्टर में इतना नाम कमा लिया है कि भविष्य के कई अहम प्रोजेक्ट्स इसरो और नासा मिलकर काम करेंगे। इसरो कुछ मिशन को अगले साल 2024 तो कुछ को 2031 में लॉन्च करेगा।

ISRO: आगामी सितंबर में सूर्य मिशन को करेगा लॉन्च 

ISRO: आपको बता दें कि हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रयान-3 मिशन के बाद इसरो अब आगामी सितंबर में सूर्य मिशन लॉन्च करेगा। सूर्य मिशन का नाम आदित्यएल1 रखा गया। इसरो के अनुसार, ‘अंतरिक्ष यान को सूर्यपृथ्वी प्रणाली के लैंग्रेज बिंदु 1 (एल1) के चारों तरफ एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है। आदित्यएल1 मिशन की लागत 378 करोड़ रुपये है। इसमें ISRO सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन को स्टडी किया जाएगा यानी इस मिशन के जरिए सूरज से निकलने वाली आग की लपटों पर रिसर्च की जाएगी।

नासा और इसरो देंगे मिशन को अंजाम

ISRO: वहीं नासा और इसरो ने एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट को स्थापित करने का फैसला किया, जो कि अगले साल 2024 तक लांच हो सकता है। इस सैटेलाइट का नाम NISAR होगा, जिसे नासा और इसरो के नाम को मिलाकर बनाया गया है। 

ISRO: गौरतलब है कि NISAR का फुल फॉर्म NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar है। इस सैटेलाइट के जरिए पृथ्वी की भूमि और बर्फ की सतहों को गतिविधियों को बेहद सूक्ष्मता से ट्रैक कर सकेगी। इससे जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, ग्लेशियों के पिघलने, ज्वालामुखी और भूकंप के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

ISRO: चंद्रयान-3 के बाद अब इसरो के आगामी मिशनों की पूरी लिस्ट और उस पर आने वाले खर्च:

मिशन गगनयानलॉन्चिंग साल– 2024, लागत-9,023 करोड़ रुपए.
सूर्य मिशन (आदित्यएल1) – लॉन्चिंग साल– 2023, 378 करोड़ रुपये लागत
मॉस आर्बिटर मिशन-2- लॉन्चिंग साल-2023, लागतअभी तय नहीं 
मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन– लॉन्चिंग साल-2023
शुक्रयान-1  मिशन– लॉन्चिंग साल-2031, लागत-500 से 1000 करोड़
स्पैडेक्स मिशन– लॉन्चिंग साल– 2023, लागत– 124 करोड़

2031 तक शुक्र मिशन होगा लांच

ISRO: साल 2031 में इसरो शुक्र मिशन लांच करने की योजना बना रहा है। शुक्रयान-1 के माध्यम से इसरो गृह शुक्र तक पहुंचेगा। इस मिशन में 500 से 1000 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। ठीक अगले साल 2024 में इसरो का गगनयान मिशन को लांच करने की योजना है। गगनयान मिशन की अनुमानित राशि 9,023 करोड़ बताई जा रही है। अगले साल 2024 में लॉन्च होने वाला मॉस आर्बिटर मिशन-2 की लागत अभी तय नहीं है। स्पैडेक्स मिशन की लागत 124 करोड़ रू आने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें…

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान 3 मिशन सफल, कभी पाकिस्तान था स्पेस सेक्टर में भारत से आगे
IND VS IRE: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा T20, भारत ने आयरलैंड को 2-0 से सीरीज में हराया
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।