कर्पुरी ठाकुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत भारत रत्न, मोदी है तो मुमकिन है आज ये सबित हो गई-जीतन राम मांझी

कर्पुरी ठाकुर

कर्पुरी ठाकुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर की आज बुधवार 24 जनवरी को जयंती है और मोदी सरकार ने जयंती के अवसर पर उनको भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आज उनका जन्म शताब्दी वर्ष  भी है। ऐसे वक्त में मोदी सरकार का ये फैसला पिछड़े वर्ग के महान नेता को सम्मान देने का सबसे अच्छा अवसर है। उनकी पहचान एक समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर। के रूप में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी को सामाजिक न्याय का पथप्रदर्शक बताया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने पर खुशी जताई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई और साथ ही कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है आज ये सबित हो गई…”

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी: कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया…

कर्पुरी ठाकुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात के लिए जाने जाते हैं… “

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह: कर्पूरी ठाकुर को सम्मान न होकर बिहार समेत पूरे देश के वंचितों का सम्मान…

कर्पुरी ठाकुर: भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि “कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल उनका ही नहीं, बल्कि बिहार समेत पूरे देश के वंचितों का सम्मान किया। कर्पूरी सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। नरेंद्र मोदी जी ने उन सभी महापुरुषों को सम्मान दिया। अंबेडकर वंचित रहे। सरदार पटेल वंचित रहे कांग्रेस के शासन में। लेकिन राजीव गांधी, नेहरू, इंदिरा ये वंचित नहीं रहे। कांग्रेस का मापदंड दूसरा था।”

कर्पुरी ठाकुर: भाजपा सांसद गिरिराज सिंह- कांग्रेस की गोद में लालू यादव खेलते रहे, लेकिन…

कर्पुरी ठाकुर: उन्होंने आगे कहा कि “आज पूरे बिहार में हर्ष-उल्लास गरीबों के बीच में है। गिरिराज सिंह ने पूछा कि लालूल-तेजस्वी कांग्रेस के शासन में क्यों नहीं सम्मान दिला पाए? जो आज कह रहे हैं उनके पुत्र कि मैंने उठाई थी मांग, वे देखें कि देने वाला कौन है? उठने से मिलता है? कांग्रेस की गोद में लालू यादव खेलते रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिला पाए।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के लिए खुश, लेकिन कांशीराम को…

कर्पुरी ठाकुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “ये हम लोगों की बहुत पुरानी मांग रही है। जब प्रधानमंत्री विधानसभा के प्रांगण में आए थे तो भी हमने ये मांग रखी थी… बड़ी खुशी की बात है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाज के बड़े समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है लेकिन इसका असर राजनीतिक तौर पर भी देखा जाएगा… खैर जो भी बात हो… साथ में अगर कांशीराम को भी भारत रत्न मिल जाता तो और भी अपार खुशी होती।”

ये भी पढ़ें…

गणतंत्र दिवस परेड 2024: उत्तर प्रदेश की विशेष झांकी में रामलला को किया जाएगा प्रदर्शित, कर्तव्य पथ पर लोग कर पाएंगे प्रभू श्रीराम के दर्शन
Bharat Jodo Nyay Yatra: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर बोले राहुल गांधी, कोई राम लहर नहीं
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।