Loksabha Election 2024: PM मोदी ने सहारनपुर में जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा “दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है लेकिन, कांग्रेस ने…”

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में PM Modi ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। PM मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए  कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि “दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है लेकिन, कांग्रेस ने भारत की छवि खराब की थी। भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट है। यह हमारा विश्वास है और यह हमारी रगो में हैं और यह हमारे संकल्प में है। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं… भाजपा से लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते है, एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। हमने कश्मीर में पत्थरबाजी बंद करवा दी। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर विकास के पथ पर चल पड़ा है।”

PM मोदी:राम मंदिर हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं बल्कि…

उन्होंने आगे कहा कि “कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे, वह सारे एकत्रित कर विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। आज हर हिदुंस्तानी कहता है कि नीयत सही तो नतीजे सही… कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों ने नहीं कर पाईं, उसे भाजपा ने साकार करके दिखाया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही कमीशन के चक्कर में ही रहीं। एनडीए सरकार मिशन के लिए है। राम मंदिर हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं बल्कि मिशन था और  इस बार राम नवमी पर हमारे श्री राम टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे।”

PM मोदी: भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर…

PM मोदी ने कहा कि “आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है… और साथ ही उन्होंने कहा कि “आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ…लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है…”

 

सीएम योगी: मोदी जी के नेतृत्व में सारे बैरियर…

सीएम योगी ने कहा कि “आज दुनिया के सबसी बड़ी पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस पर है। इस अवसर पर मैं पीएम का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। हम एक ऐसे भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो ग्लोबल लीडर के तौर पर जाना जा रहा है। आज दुनिया को भारत विकास का मॉडल दे रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में सारे बैरियर समाप्त हुए। हम नए भारत का दर्शन कर रहे है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बना रहे हैं।”

ये भी पढ़ें…

Delhi Liquor Scam: AAP नेता आतिशी ने मनी ट्रेल मामले में ईडी से पूछे सवाल और बीजेपी पर भी किया हमला
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।