Loksabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, सासंद डिंपल यादव एटा से लड़ेंगी चुनाव

Loksabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आज मंगलवार 30 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 उम्मीदवारों कि लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि पार्टी ने एक बार फिर डिंपल यादव पर भरोसा जताते हुए मैनपुरी लोकसभा सीट से उतारा है। लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सासंद शफीकुर्रहमान बर्क को एक बार फिर से  संभल लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

Lok Sabha Election 2024: इन नेताओं पर सपा अध्यक्ष ने जताया भरोसा 

समाजवादी पार्टी ने संभल से (07) शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद (20) अक्षय यादव, मैनपुरी (21) डिम्पल यादव, एटा (22) देवेश शाक्य, बदायूँ (23) धर्मेंद्र यादव, खीरी (28) उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा (29) आनन्द भदौरिया, उन्नाव (33)  अनु टण्डन, लखनऊ (35) रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद (40) डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर (44)  राजाराम पाल, बॉदा (48) शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद (54) अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर (55) लालजी वर्मा, बस्ती (61) रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर (64) श्रीमती काजल निषाद को टिकट दिया है।

Lok Sabha Election 2024: यूपी में इंडी गठबंधन के दलों के बीच शीट शेयरिंग पर अभी तक पेंच फंसा हुआ है और इसके बावजूद भी सपा अध्यक्ष ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आगामी लोकसभा में महज 11 सीट देने का ही ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश के नेता इस ऑफर से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे है। लेकिन, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आगामी लोकसभा में महज 5 सीट ही जीत पायी थी सपा

Lok Sabha Election 2024: साल 2019 में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से महज 5 सीट ही जीत पायी थी। भाजपा के 62 सासंद जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। मायावती की बसपा के भी 10 सांसद आए थे। कांग्रेस को केवल 1 ही सीट मिल पायी थी। रायबरेली से सोनिया गांधी ही जीत पायी थी। राहुल गांधी को अमेठी से हार मिली थी। मोदी सरकार में मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उनको पटखनी दी थी।

ये भी पढ़ें…

Rajasthan: स्कूल-काॅलेजों में हिजाब बैन करने की तैयारी में है भजनलाल सरकार, शिक्षा मंत्री किरोणी लाल मीणा ने दूसरे राज्यों की मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में जाने वाले इमाम के खिलाफ हुआ फतवा जारी, इलियासी बोले- “मैंने कोई अपराध नहीं किया”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।