Mission Gaganyaan: गगनयान का हुआ सफल परिक्षण, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी देश को बधाई

Gaganyaan Mission

Mission Gaganyaan: गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च शनिवार सुबह 10 बजे किया गया। ISRO के गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन की सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गगनयान के सफल परिक्षण पर देश को बधाई देते हुए कहा, “इस कामयाबी से गगनयान की यात्रा का जो आखिरी पड़ाव है उसकी तरफ हमने पहला कदम बढ़ाया है। आज की सफलता के बाद एक के बाद एक लॉन्च किए जाएंगे… 2025 में हम गगनयान भेजेंगे।”

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ जताई खुशी

 

Mission Gaganyaan: इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1)  की सफल लाॅन्चिंग पर कहा “मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ: हमारे पास इस सबकी पुष्टि के लिए डेटा…

 

Mission Gaganyaan: इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि “यह क्रू मॉड्यूल एक मैक तक चला गया, जो ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर है और क्रू एस्केप सिस्टम के कार्य करने के लिए एक निरस्त स्थिति की शुरुआत की। क्रू एस्केप सिस्टम ने क्रू मॉड्यूल को वाहन से दूर ले लिया और बाद में टचडाउन सहित संचालन किया। इसके बाद इसने समुद्र में बहुत अच्छी तरह से काम पूरा किया और हमारे पास इस सबकी पुष्टि के लिए डेटा है…”

तकनीकी खामी के चलते टालनी पड़ी थी लॉन्चिंग

Mission Gaganyaan: इससे पहले इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया, ‘गगनयान के टीवीडी1 लॉन्च को रोकने के कारण की पहचान करके उसे ठीक कर लिया गया। जिसके बाद सुबह 10 बजे गगनयान का सफिल लाॅन्चिंग की गई।

Mission Gaganyaan: गगनयान का क्या है मकसद?

Mission Gaganyaan: परीक्षण यान मिशन का मकसद गगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए क्रू मॉड्यूल और चालक बचाव प्रणाली के सुरक्षा मानकों का अध्ययन करना है। गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इस क्रू मॉड्यूल के साथ परीक्षण यान मिशन पूरे गगनयान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

गगनयान की लाॅन्चिंग के वक्त काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे

Mission Gaganyaan: श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के तहत पहली परीक्षण उड़ान (टीवीडी1 फ्लाइट टेस्ट) की लॉन्चिंग देखने के लिए वहां सुबह से ही दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

AUS v PAK: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी जीत, पाकिस्तान को 63 रनों से हराया
ENG v SA: वानखेड़े में आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का होगा कड़ा मुकाबला, कैसी खेलेगी पिच, कैसा रहेगा मौसम
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।