MP News: 62 वर्षीय व्यक्ति बना तीन बच्चों का पिता, पहली पत्नी के दबाव में आकर रचाई थी दूसरी शादी

MP News

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले एक बुजुर्ग गोविंद कुशवाहा एक साथ तीन बच्चों के पिता बने हैं। 11 साल पहले पहली पत्नी कस्तूरीबाई से जन्म लिए हुए बच्चे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। इस घटना के बाद दोनों दम्पती अपने जीवन जीने की आशा छोड़ चुके थे। दोनों ने बहुत प्रयास किया कि वह दूसरी बार माता पिता बने। लेकिन वे असफल हुए।

62 साल की उम्र में बना तीन बच्चों का बाप

MP News: डॉक्टरों का कहना  था कि अब उनकी पहली पत्नी कभी मां नहीं बन सकती हैं। फिर पहली पत्नी की दबाव में आकर 62 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद कुशवाहा खुद से 20 वर्ष छोटी महिला हीराबाई नाम की महिला से शादी कर ली। शादी के 6 साल बाद गोविंद कुशवाहा की दूसरी पत्नी ने तीन प्रीमेच्योर बच्चों को जन्म दिया हैं।

हीराबाई ने अस्पताल में दिया तीन बच्चों को जन्म

MP News: हीराबाई को मंगलवार की सुबह 4 बजे जिला अस्पताल मेटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया। जहां करीब हीराबाई ने सुबह के 6 बजे 3 बच्चों को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी 37 सप्ताह के बाद होती हैं। तो वहीं बच्चों की डिलवरी 34 सप्ताह में ही हो जाने के कारण तीनों बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया हैं। प्रिमेच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चें बेहद कमजोर हैं।

MP News: पहले बच्चे का वजन 1 किलो 128 ग्राम हैं। दूसरे का 1 किलों 272 ग्राम तीसरे बच्चे का 1 किलो 312 ग्राम हैं। कमजोर होने के कारण बच्चों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैं। तीन बच्चों के पिता बनने पर 62 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद कुशवाहा ने कहा कि “अभी बच्चे ऑक्सीजन पर हैं। बच्चे जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक हमे कोई खुशी नहीं होगी। पहली पत्नी का नाम कस्तूरीबाई है और दूसरी पत्नी का नाम हीराबाई हैं। मैं 62 साल का हूं।”

Written By- juhi Pandit.

ये भी पढ़ें…

Ajmer 92: पहले सेक्स कांड की सच्चाई को लिखने वाले पत्रकार को अस्पताल में गोलियों से भूना, अब फिल्म का कर रहे विरोध
Biperjoy Cyclone: 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तट से टकराएगा बिपरजोय, NDRF की 18 टीम, SDRF की 13 टीम मौके पर रहेंगी मौजूद

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ