Navratri Special: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन होेती है माँ चंद्रघंटा की पूजा, दुर्गा का रौद्र रूप करती है असुरों का संहार

Navratri Special

Navratri Special: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इस बार 24 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। मां चंद्रघंटा को देवी पार्वती का रौद्र रूप माना जाता है। सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा असुरों का संहार करती है।

Navratri Special: माता चंद्रघंटा का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। माता के तीन नैत्र और दस हाथ हैं। इनके कर-कमल गदा, बाण, धनुष, त्रिशूल, खड्ग, खप्पर, चक्र और अस्त्र-शस्त्र हैं, अग्नि जैसे वर्ण वाली, ज्ञान से जगमगाने वाली दीप्तिमान देवी हैं चंद्रघंटा। ये शेर पर आरूढ़ है तथा युद्ध में लड़ने के लिए उन्मुख है।

Navratri Special: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि..

Navraatri: पूजा के समय आप मां चंद्रघंटा को सेब और केले का भोग लगा सकते है। इसके अलावा मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग भी बहुत पसंद है आप देवी को खीर का भोग लगा सकते हो आज के दिन आप मां चंद्रघंटा को पीले रंग के फूल और सफेद रंग का कमल चढ़ा सकते है।

इन देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्ध चंद्रमा विराजमान है इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। इनका शरीर स्वर्ण के समान चमकीला है और इनकी वाहन सिंह है। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

मां चंद्रघंटा की कथा..

माता दुर्गा ने इस दिन मां चंद्र घंटा का अवतार लिया था। जब दैत्यों का आतंक ज्यादा बढ़ने लगा था। उस दिन महिषासुर का भयंकर युद्ध देवताओं से चल रहा था महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था वह स्वर्ग लोक पर राज करने की इच्छा पूरी करने के लिए यह युद्ध कर रहा था।

मंत्र..

सरल मंत्र : ॐ एं ह्रीं क्लीं
माता चंद्रघंटा का उपासना मंत्र
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

महामंत्र..

‘या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:‘
ये मां का महामंत्र है जिसे पूजा पाठ के दौरान जपना होता है।
मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र है- ‘ऐं श्रीं शक्तयै नम:’

Written By— Swati Singh…

ये भी पढ़ें…

Maa Durga Festival: क्यों मनाई जाती हैं नवरात्री, पढ़िए महत्व व मनाने की विधि
World TB Day: वाराणसी में पीएम मोदी ने ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को किया संबोधित,”कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर को TB मुक्त होने पर पीएम ने दी बधाई”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।