Parliament Budget Session 2024: बजट 2024 की तारीख आई सामने, 31 जनवरी से होगा शुरू 1 फरवरी को होगा पेश अंतरिम बजट

Published By-Poline Barnard

Parliament Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र की तारीखें सामने आ गई हैं। इस बार सत्र 31 जनवरी 2024 से शुरू होगा और 9 फरवरी 2024 तक चलेगा।इस 10 दिवसीय सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर करेंगी। 1 फरवरी को मोदी सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएग।

Parliament Budget Session 2024: यह बजट भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। इसके बाद अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं।

Parliament Budget Session 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि फिलहाल सरकार के एजेंडे में कोई बड़ा विधायी कार्य नहीं है।

क्या है बजट?

Parliament Budget Session 2024: यह वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च को समाप्त होता है। केंद्रीय बजट का उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता के साथ-साथ हमारे देश का तेज और संतुलित आर्थिक विकास सुनिश्चित करना होता है। केंद्रीय बजट के माध्यम से सरकार अपने यहां उपलब्ध संसाधनों को देश के सर्वोत्तम हित में विभिन्न मदों में आवंटन सुनिश्चित करने की कोशिश करती है।

हलवा सेरेमनी क्यों की जाती है?

Parliament Budget Session 2024: हर साल संसद में बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री और इस काम से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी के साथ हलवा सेरेमनी सेलिब्रेट करते हैं।

बजट से जुड़े तमाम काम पूरे होने के बाद वित्त मंत्रालय के 10 नार्थ ब्लॉक स्थित परिसर में ही हलवा तैयार किया जाता है। इसके बाद वित्त मंत्री द्वारा खुद सभी कर्मचारियों, छपाई कार्य से जुड़े कर्मियों और वित्त अधिकारियों को ये हलवा बांटा जाता है। हलवा सेरेमनी के पीछे मान्यता रही है कि हर शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए, इसलिए बजट जैसे बड़े इवेंट से पहले इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर, ये तो सीजनल हिंदू है-गिरीराज सिंह

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव बोले बीजेपी और आरएसएस का होगा सूपड़ा साफ़

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।