Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा मामले में छठे आरोपी महेश कुमावत की कोर्ट में हुई पेशी, 5 जनवरी तक बढ़ी हिरासत पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Parliament Security Breach

Parliament Security Breach: दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी महेश कुमावत की हिरासत शनिवार ( 23 दिसंबर 2023) को 5 जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी कुमावत की हिरासत अवधि बढ़ा दी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए अभी उससे और पूछताछ की जानी है। इससे पहले कोर्ट ने 16 दिसंबर को महेश कुमावत को आज तक की पुलिस हिरासत में भेजा था।

मुख्य आरोपी ललित झा को पहले ही रिमांड पर भेजा

Parliament Security Breach: कोर्ट ने 21 दिसंबर 2023 को इस मामले के चार आरोपियों की पुलिस हिरासत को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था।चारों आरोपियों ( नीलम, सागर शर्मा, डी. मनोरंजन और अमोल शिंदे) को 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जूते लखनऊ से खरीदे थे और कलर स्मॉग केन मुंबई से खरीदी थी। कोर्ट ने 22 दिसंबर को इस मामले के मुख्य आरोपी ललित झा को 5 जनवरी 2024 तक की पुलिस हिरासत में भेज चुकी है।

Parliament Security Breach: सबूत नष्ट करने पर किया महेश कुमावत गिरफ्तार

अभियोजन ने अदालत से पहले कहा था कि आरोपी ‘‘देश में अराजकता फैलाना चाहता था ताकि वे सरकार को उनकी अवैध और अनुचित मांगों को मानने के लिए मजबूर कर सकें।” इसने कहा, ‘‘हमले के पीछे के वास्तविक कारण और दुश्मन देश तथा आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संबंध का पता लगाने के लिए हिरासत की आवश्यकता है।”

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया है कि “महेश कुमावत बृहस्पतिवार रात को सह-आरोपी ललित झा के साथ थाने आया था और दोनों को अब विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है। उन्होेंने आगे कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि वह ‘भगत सिंह फैन क्लब’ पेज का सदस्य था जिसको अब हटा दिया गया है। महेश कुमावत को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

कैसे दिया था आरोपियों ने सुरक्षा चूक को अंजाम?

Parliament Security Breach:आपको बता दें कि 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे थे। कुछ ही देर में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जुतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा था। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई थी। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी जमकर पिटाई भी की थी। कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया था। संसद के बाहर भी दो लोगों को पकड़ा गया था। जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

IND vs SA Test Series: अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में मिला मौका, रिंकु सिंह को भी भारत ए की टीम में किया गया शामिल
26 January Chief Guest: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होगें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।