PM Modi: भ्रष्टाचारी नेता एक साथ,एक मंच पर आ रहे हैं, पीएम बोले-“बीजेपी सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार भागता है”

Pm Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों की एकता पर कड़ा प्रहार करते हुए मंगलवार (29 मार्च) को कहा कि “भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे है। कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचार‘ बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार भागता हैं।”

PM Modi: सबका साथ, सबका विकास’ ही है हमारा मूलमंत्र 

पीएम मोदी ने कहा कि “भारत आज अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा विज्ञापन है।” उन्होंने आगे कहा कि “भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन सबका साथ, सबका विकास‘ है – जिसका अर्थ है ‘समावेशी विकास के लिए एक साथ काम करना।”

PM Modi: भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि “पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है,तो देश के भीतर और बाहर बैठी ‘भारत की विरोधी शक्तियों‘ का एकजुट होना स्वाभाविक है।ये शक्तियां किसी भी तरह भारत के विकास का एक कालखंड छीन लेना चाहती है।”

संवैधानिक संस्थाओं पर हो रही चोट

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत का सामर्थ्य अगर फिर बुलंदी की तरफ जा रहा है,तो इसके पीछे उसकी एक मजबूत नींव है,जो उसकी संवैधानिक संस्थाओं में है।इसलिए आज भारत को रोकने के लिए हमारी इस नींव पर चोट की जा रही हैं।”

PM Modi: कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि “भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो पर जब एजेंसियां कार्यवाही करती है,तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है और जब अदालत कोई फैसला सुनाती है,तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आप सब देख रहे हैं कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं,वह एक साथ,एक मंच पर आ रहे हैं।”

देश देख भी रहा है और समझ भी रहा है

PM Modi: मोदी ने कहा कि यह पूरा देश देख रहा है और समझ भी रहा हैं।भ्रष्टाचार ने हमारे देश को दीमक की तरह खोखला किया है।पहले की सरकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की,जबकि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने अभियान चलाकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों दोनो की जड़े हिला दी हैं।उन्होंने कहा, यह इस बात का प्रमाण है कि जब भाजपा सत्ता में आती है,तो भ्रष्टाचार भाग जाता हैं।

Written By— Swati Singh…

ये भी पढ़ें…

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का तंज, कहा-“गांधी परिवार के अब तक के असफल और अहंकारी नेता”
AmritPal Singh: खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण के लिए रखी शर्त
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।