PM Modi In America: 9 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने किया योग, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

PM Modi In America
PM Modi In America: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करते हुए करीब 180 देशों के नागरिकों के साथ योग किया जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में तैयारी की गई है। न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘मोदी-मोदी, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद और भारत माता की जय’ के नारे लगाएं।

पीएम मोदी: योग प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका सिखाता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

पीएम मोदी: दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ कर रहे हैं योग

उन्होन आगे कहा कि”योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। उन्होंने अमेरिका से जारी अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर: दूसरी बार मोदी जी दोनों हाउस को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग अपने आप को देश से अलग समझते हैं लेकिन यह उनकी मानसिकता है…अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी जी के लिए रात्रिभोज कर रहे हैं और दूसरी बार मोदी जी दोनों हाउस को संबोधित करेंगे, यह एक ऐतिहासिक पल है।”

भारतीय मूल की वंदना: ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात

गौरतलब है कि पीएम मोदी के अथक प्रयास के कारण ही पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला किया गया है। पीएम मोदी ही है जिन्होंने योग का लोहा पूरे विश्व ने मानवाया है। साल 2014 में सयुंक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस में मनाने की घोषणा की थी। हालांकि, भारत में योग का इतिहास हजारों साल पुराना है। पहले हमारे साधू, संत भी आदिकाल से ही योग करते आए है।
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।