Baba Bagheswar: नोएडा में सजने जा रहा हैं बाबा का भव्य मंच, फिर भरेंगे हिन्दू राष्ट्र की हुंकार

shashtri

Baba Bagheswar: आस्था और श्रद्धा का केंद्र बने और लाखों भक्तें का विश्वास जीत चुके। बाबा धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने भक्तों के बीच अपने पर्चे खोलने जा रहे हैं। इस बार ना जाने किसका भाग्य बदलेंगे बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। आपको बताते चले कि इस बार बाबा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। यहां वे 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अपना प्रवचन सुनाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अमृत कल्याण ट्रस्ट द्वारा ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में लगाया जाएगा। इस पंडाल के कर्ता धर्ता मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा का कहना हैं हमें बहुत खुशी हैं।

बाबा के कार्यक्रम में  कितने लोगों के आने की सम्भावना? 

Baba Bagheswar: हमें गर्व है कि हमे ऐसा काम करने का मौका मिला  हैं। हमने देश के प्रमुख धर्माचार्य, पीठाधीश्र्वर से  हमें पूरी उम्मीद हैं कि हम लोगों द्वारा भेजे गए सभी प्रमुख धर्माचार्य, पीठाधीश्र्वर और संतों को शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा हैं। और सारे प्रमुख संत शामिल होंगे। ऐसे में हमारी सभी से उम्मीद हैं कि आप सब बाबा के दरबार में पहुंचे। इस कार्यक्रम में तकरीबन 10 से 12 लाख लोगों के जुड़ने की आशंका हैं। खबरों के मुताबिक बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आएंगे । लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत 8 जुलाई से शुरु हो जाएगी।

आयोजकों का कहना हैं की 8 जुलाई को कलश यात्रा रखी जाएगी। इस कलश यात्रा में सवा लाख से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम 8 से 16 जुलाई तक होगा। 10 से 16 जुलाई तक बाबा कथा सुनाएंगे और 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार के कार्यक्रम का आयोजन होगा । बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। बाबा के लिए सहारनपुर में भव्य सिंहासन बनाया जा रहा हैं। बाबा के मंच को सजाने के लिए जम्मू  से कालीन और फूल वृंदावन से लाए जा रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर में जो कंपनी फूलों की व्यवस्था करती हैं। उसी कंपनी को फुल के लिए बोला गया है।

https://www.aajtak.in/amp/uttar-pradesh/story/baba-bageshwar-dhirendra-shastri-darbar-in-greater-noida-date-time-and-schedule-all-you-need-to-know-lclt-1719164-2023-06-20

कार्यक्रम के आयोजन में कितने का खर्चा?

Baba Bagheswar: देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान 1 हजार संतो के रहने के लिए होटल और रिजॉट की व्यव्सथा की जा रही है । कार्यक्रम को कराने के लिए  ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में  200  बीघा जमीन का इंतजाम किया गया हैं। 4 लाख स्क्वायर फीट एरिया में 4 वॉटरप्रूफ टेंट बनाया  जाएगा। रोज 10 से 12 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान हैं।  सबके लिए भंडारा और नि: शुल्क रहने का इंतजाम किया जाएगा।

आपकी  जानकरी  के लिए बता दे कि कई राज्यों  से अधिक संख्या में लोगों की आने की उम्मीद हैं।  दिल्ली से 1 लाख से अधिक और राजस्थान से 40 हजार लोगों की आने की सम्भावना हैं। महाराष्ट्र से 30 से 40 हजार लोगों के आने का अनुमान हैैं।  इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में कुल 10 से 12 करोड़ का खर्चा आएगा। काफी सारे लोग डोनेशन डेने के लिए आ रहे हैं।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़ें..

Adipurush Controversy: सुनील लहरी ने रावण के हेयरकट की तुलना किससे की, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Virender Sehwag: भारतीय ओपनर ने बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- ‘मेरे दोनों बेटे बनाना चाहते हैं ऑलराउंडर’

By खबर इंडिया स्टाफ